Logo
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी एक अधिकृत गैस एजेंसी के पंजीकृत डिलीवरी कर्मी हैं और वितरण की आड़ में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग में शामिल पाए गए हैं।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संगम विहार इलाके में एक अवैध एलपीजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। खास बात है कि अवैध एलपीजी रैकेट एक अधिकृत गैस एजेंसी के पंजीकृत डिलीवरी कर्मचारी चला रहे थे। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, इन डिलीवरी एजेंटों के गोदामों से कुल 183 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि संगम विहार में एक अवैध एलपीजी रैकेट चलाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो मौके पर इंडेन गैस के 183 सिलेंडर बरामद हुए। इनमें से 154 सिलेंडर भरे थे और 29 खाली थे। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी एक अधिकृत गैस एजेंसी के पंजीकृत डिलीवरी कर्मी हैं और वितरण की आड़ में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग में शामिल थे।

जांच में पता चला कि एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद आरोपी उन्हें ग्राहकों तक नहीं पहुंचाते थे, बल्कि किराए के गोदामों में जमा करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली में गैस किल्लत पर आप ने किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत का हवाला देते हुए आज दिल्ली विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी गैस सिलेंडरों के कटआउट लहराते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, बीजेपी ने भी आप के इस प्रदर्शन की भी पोल खोलकर रख दी। यहां क्लिक कर पढ़िये विस्तृत खबर

समाप्त

7