Kunickaa sadanand viral photo: बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं 90 की दशक अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के साथ रिश्ते का खुलासा करने के बाद कुनिका चर्चा में रही थीं। अब हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ कुमार सानू दिख रहे हैं। ये तस्वीर देख कुनिका बुरी तरह भड़क उठीं और कानूनी कार्रवाई करने तक की चेतावनी दे डाली।
वायरल AI तस्वीर पर भड़कीं कुनिका
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक AI-जनरेटेड तस्वीर सामने आई, जिसमें कुनिका और कुमार सानू को फ्लोरल आउटफिट में एक साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। इस तस्वीर के वायरल होते ही कुनिका ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने लिखा, “शर्म करो! यह शख्स खुशी-खुशी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। ये आपको पता होना चाहिए कि कोर्ट से उन्हें पर्सनैलिटी राइट्स मिले हुए हैं। इस तरह की हरकतों से आप कानूनी मुसीबत में पड़ सकते हैं। मेरे या उनकी पर्सनल लाइफ को इस तरह घसीटना बंद करें, मैं इसे मानहानि के तौर पर रिपोर्ट कर रही हूं, इसे तुरंत हटाओ।”
Sharam karo, this man is happily married and he has kids, you should also know he has personality rights given to him by the court, u will get into trouble for this.😡 Stop dragging him or my personal life fandom wars. Give the due respect to a persons rights. i’m reporting u for… https://t.co/ZaMCcu2VL4
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) March 24, 2026
कुनिका ने कुमार सानू संग रिश्ते का किया था खुलासा
गौरतलब है कि कुनिका सदानंद पहले भी कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। उन्होंने स्वीकार किया था कि दोनों के बीच करीब छह साल तक रिश्ता रहा। यह रिश्ता उस समय शुरू हुआ था जब सानू अपनी पत्नी रीता भट्टाचार्य से अलग रह रहे थे।
कुनिका ने बताया था कि उनकी मुलाकात एक दोस्त के घर हुई थी, जहां कुमार सानू रिकॉर्डिंग के सिलसिले में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता आगे बढ़ा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस रिश्ते को लंबे समय तक निजी ही रखा, ताकि सानू के परिवार की गरिमा बनी रहे।
ये भी पढ़ें- संजय कपूर की संपत्ति पर सास-बहू की जंग: प्रिया सचदेव ने रानी रानी कपूर को ट्रस्ट से किया बेदखल! नहीं थम रहा विवाद
रिश्ते को बताया खास
एक इंटरव्यू में कुनिका ने अपने रिश्ते की तुलना शकुंतला और दुष्यंत की कहानी से की थी। उनका कहना था कि वह उन्हें अपने पति जैसा मानती थीं। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि जब उनकी पत्नी को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने गुस्से में उनकी कार को नुकसान पहुंचाया था।









