Logo
Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G भारत में लॉन्च हो गए हैं। दोनों फोन में 6,500mAh बैटरी, Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिलता है। जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स।

दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने बुधवार को अपनी लेटेस्ट Vivo Y21 5G सीरीज को भारत में लॉन्च कर किया है। इस हैंडसेट को भारत में नए Vivo Y11 5G के साथ लॉन्च किया गया। Vivo Y21 5G तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है, जबकि Vivo Y11 5G दो स्टोरेज ऑप्शन में बेचा जाएगा। Vivo Y सीरीज़ के दो नए हैंडसेट 6,500mAh बैटरी से लैस हैं। दोनों में एक ही ऑक्टा कोर MediaTek डाइमेंशन 6000 सीरीज़ चिपसेट है। 

फोचोग्राफी के लिए डिवाइस में 50-मेगापिक्सल तक का प्राइमरी कैमरा मिलता है। जानिए इनकी कीमत और फीचर्स। 

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G की भारत में कितनी है कीमत 
Vivo Y21 5G की भारत में कीमत बेस वेरिएंट (4GB RAM + 128GB स्टोरेज) के लिए ₹18,999 से शुरू होती है। इसका 6GB + 128GB वेरिएंट ₹20,999 में आता है, जबकि टॉप-एंड 8GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹22,999 रखी गई है। कंपनी इस फोन पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए ₹1,500 तक का इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है। वहीं, Vivo Y11 5G की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए ₹14,999 से शुरू होती है, जबकि 4GB + 128GB वेरिएंट ₹16,999 में उपलब्ध है। इस मॉडल पर भी ग्राहकों को ₹1,000 तक का कैशबैक मिल सकता है।

ये दोनों नए Y सीरीज़ स्मार्टफोन अब भारत में Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो Vivo Y21 5G Champagne Gold और Midnight Blue रंगों में आता है, जबकि Vivo Y11 5G Midnight Blue और Sunrise Gold शेड्स में उपलब्ध है।

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
वीवो Y21 5G और वीवो Y11 5G डुअल सिम हैंडसेट हैं जो वीवो के OriginOS 6 पर चलते हैं, जो Android 16 पर आधारित है। दोनों फोन में 6.74-इंच HD+ LCD टचस्क्रीन हैं, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1200 nits तक की पीक ब्राइटनेस देते हैं। कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले को TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा, हैंडसेट डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग और SGS-सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आते हैं।

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जिसमें 2.0GHz पर क्लॉक किए गए छह एफिशिएंसी कोर और 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड देने वाले दो परफॉर्मेंस कोर हैं। इसके अलावा, Vivo Y21 5G में 8GB तक रैम है, जबकि Vivo Y11 5G में 4GB तक रैम है। दोनों फोन में 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज है।

कैमरा और बैटरी 
ऑप्टिक्स के लिए, दोनों Y सीरीज़ के हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा यूनिट हैं, जिसमें QVGA सेकेंडरी शूटर हैं। Vivo Y21 5G में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरी ओर, Vivo Y11 5G में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल के कैमरे हैं। वे नाइट, पोर्ट्रेट, प्रो, टाइम-लैप्स और लाइव फोटो मोड के साथ भी आते हैं।

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G में 6,500mAh की बैटरी है, जो 44W और 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, दोनों में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और GPS सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हैं।

7