Logo
Realme 16 5G जल्द भारत में लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग, 6 दिन तक बैकअप, IP69 रेटिंग के साथ कई दमदार फीचर्स मिलेंगे। देखिए पूरी डिटेल।

Realme 16 5G जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है और लॉन्च से पहले ही इसके दमदार फीचर्स चर्चा में आ गए हैं। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जिसे लेकर कंपनी दावा कर रही है कि यह एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक चल सकती है। यहां तक कि म्यूजिक प्लेबैक में करीब 6 दिन तक का बैकअप मिल सकता है।

इसके अलावा, फोन में फास्ट चार्जिंग, ब्राइट डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिलेंगे, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना सकते हैं। देखिए Realme 16 5G के अब तक सामने आए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल्स। 

Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
कंपनी ने Flipkart पर मौजूद माइक्रोसाइट में बताया है कि यह फोन भारत में Air Black और Air White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, AI Smart Charging और AI Smart Power Saving मोड को सपोर्ट करेगी।

ये भी पढ़ेः- OnePlus Nord 6: 7 अप्रैल को होगी एंट्री, पावरफुल 9,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

कंपनी के अनुसार, यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग- WhatsApp पर 21.67 घंटे चैटिंग, Instagram पर 22.86 घंटे Reels स्क्रॉलिंग, YouTube पर 22.06 घंटे वीडियो प्लेबैक या करीब 6 दिन तक म्यूजिक प्लेबैक  दे सकता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 1,600 चार्ज साइकिल या लगभग 6 साल तक उपयोग योग्य बनी रहेगी।

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आएगा। कंपनी का कहना है कि इसमें 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

फोन में 6.57-इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें 4,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 3,000Hz टच सैंपलिंग रेट, 2,160Hz PWM डिमिंग औऱ 1.07 बिलियन कलर्स मिलेंगे। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा, जिसमें 6,050 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया होगा। फोन की मोटाई 8.1mm और वजन 183 ग्राम होगा।

ये भी पढ़े-ः Vivo T5x 5G की सेल शुरू: ₹2000 के डिस्काउंट के साथ मिल रहा 7,200mAh बैटरी, 44W चार्जिंग फोन, देखें डिटेल

अन्य जानकारी
इसका ग्लोबल वेरिएंट, जो जनवरी में वियतनाम में लॉन्च हुआ था, MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें  12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। कैमरा की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। 

7