Logo
Vivo V70 FE भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। इसमें 200MP कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा, 7000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट।

वीवी अपनी पॉपुलर V70 सीरीज़ लाइनअप को एक्सपेंड करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही इस सीरीज में एक नया डिवाइस Vivo V70 FE को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस सीरीज में पहले से वीवो V70 और V70 Elite फोन शामिल हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले हैंडसेट में 7000mAh की पावरफुल बैटरी हो सकती हैं। साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP कैमरा दिया जा सकता है। जानिए इस अपकमिंग डिवाइस की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स। 

Vivo V70 FE: एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स
टिपस्टर संजू चौधरी ने हाल ही में X के जरिए Vivo V70 FE के पूरे स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी। उनके मुताबिक, आने वाला डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। पैनल 1900 nits तक की ब्राइटनेस और 94.4% तक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट कर सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि डिवाइस डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप के साथ आएगा।

इंटरनल की बात करें तो, डिवाइस में MediaTek 7360 टर्बो SoC, फास्ट LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज हो सकता है। अभी तक, RAM और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में कोई खबर नहीं है। बैटरी और चार्जिंग के लिए, डिवाइस में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। ऑप्टिक्स की बात करें तो, डिवाइस में पीछे डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 200MP का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा और दूसरा 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा।

ये भी पढ़े-ः OnePlus 15T: 7,500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्राइमरी सेंसर में 30x तक टेलीफोटो ज़ूम, वीवो का ऑरा लाइट और CIPA 4.0 स्टेबिलाइज़ेशन हो सकता है। डिवाइस के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 50MP का कैमरा हो सकता है। यह डिवाइस लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलेगा। हालांकि, उम्मीद है कि फोन को 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ 4 बड़े अपडेट मिलेंगे।

Vivo V70 FE: इतनी हो सकती हैं कीमत 
कीमत की बात करें तो, डिवाइस के बेस वेरिएंट की उम्मीद कीमत लगभग Rs 37,999 हो सकती हैं। इसके साथ ही, टिपस्टर ने बताया कि डिवाइस दो कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा, जिसमें नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल और मानसून ब्लू शामिल हैं।

ये भी पढ़े-: Realme 16 5G जल्द होगा लॉन्च: एक बार चार्ज पर 6 दिन कर सकेंगे यूज! लगी है तगड़ी 7000mAh बैटरी

Vivo V70FE: भारत में लॉन्च की तारीख
आखिर में, Vivo V70 FE की लॉन्च की तारीख की बात करें तो, रिपोर्ट्स बताती हैं कि भारत में लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। डिवाइस को कुछ समय पहले इंडोनेशियाई मार्केट में रिलीज़ किया गया था, और Vivo India ने अपने सोशल चैनल पर ‘Coming Soon’ बैनर के साथ ऑफिशियली लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फोन भारत में 2 अप्रैल को रिलीज़ हो सकता है। 

7