Logo
Gurugram Gang Rape Case: पलवल की रहने वाली युवती के साथ उसके जानने वाले लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने से गुरुग्राम ले जाकर युवती के साथ गैंगरेप किया। फिलहाल आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Gurugram Gang Rape Case: हरियाणा के गुरुग्राम से एक गैंगरेप की खबर सामने आ रही है। पलवल की रहने वाली युवती के साथ उसके ही जानने वालों के द्वारा गैंगरेप किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 17 मार्च को युवती अपने चाचा के घर से पैदल जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने लिफ्ट देने के नाम पर पीड़िता को कार में बैठाया और गुरुग्राम ले गए। वहां जाकर दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद जब अगली सुबह पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसने आत्महत्या करने कोशिश की लेकिन परिजनों ने पीड़िता को समय रहते बचा लिया। 

फिलहाल पीड़ित लड़की का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, पलवल में एक 19 साल की युवती के साथ उसके ही जानने वालों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पीड़ित लड़की ने अपनी जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जब युवती अपने चाचा के घर से पैदल वापस आ रही थी तो आरोपियों ने उसे कार से घर छोड़ने की पेशकश की। दोनों लोग जानने वाले थे इसलिए पीड़िता कार में बैठ गई।

लड़की के कार में बैठने के बाद आरोपी उसे किडनैप करके गुरुग्राम में एक फ्लैट में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें ढूढनें का प्रयास कर रही है। इसके बाद 18 मार्च को पीड़ित लड़की अपने घर पहुंची और उसने फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की लेकिन परिवार के लोगों ने उसे बचा लिया। परिजनों ने पीड़िता को एक नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

युवती की हालत नाजुक होने के वजह से उसे फरीदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से उसे नूह के नलहर में स्थित एक सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सोमवार को पीड़ित लड़की बोलने की स्थिति में आई और पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ हुई सारी वारदात के बारे में बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

7