Logo
election banner
आज बुधवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 8 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 8 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 8 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की अमावस्या तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें बुधवार यानी 8 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:51 पर
सूर्यास्त: संध्या 06:56 पर

दिशाशूल:  उत्तर दिशा- आज के दिन तिल या धनिया का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 28 से 12 40 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.49 से 16.55  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:55 से 08:56 तक अमृत
सुबह 08:56 से 10:54 तक चंचल
सुबह 10:54 से 12:56 तक चंचल 
दोपहर 12:56 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:56 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:56 तक लाभ
रात 09:56 से 11:30 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है। बनते हुए काम कोई विगाड़ सकता है। नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा प्रभावी रहेगी। पार्टनरों से मतभेद आपका साल्व होगा। दिन सामान्य रहेगा, लेकिन वाद विवाद से बचें।
लकी नंबर: 99, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन कानूनी मामले में आपको फायदा होगा। व्यापार व्यवसाय में आपके फेवर में स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में आपके प्रभाव की वृद्धि नजर आ रही। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन लोग आपसे जलन महसूस करेंगे। कोई बड़ा काम आज आप कर सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के दिशा में प्रयास सफल होंगे। कारोबार में कोई आपकी हेल्प करेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज किसी आनंददायक यात्रा पर आप जा सकते हैं। पारिवारिक लोगों से बात हो सकती है। आज के दिन गुस्सा आपको नहीं करना चाहिए। कारोबारी लोग आज के दिन अपने कार्य में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का सफेद

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज जोखिम भरे कार्य में हाथ ना डालें। परिवारजनों से आपका बात भी बात हो सकती है। व्यापारिक लोगों को आज फायदा होगा। दूसरों के काम में दिक्कत पैदा करने से बचें। जीवन आनंद पूर्वक बीतेगा।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  पर्पल

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन जॉब में आपको सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक मतभेद सामने आ सकता है। निवेश करना आपके लिए अच्छा परिणाम देगा। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज आपके धन में वृद्धि होगी। गुड न्यूज़ आपको मिलेगी। संतान पक्ष से सुख के योग हैं। पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाकर रखें। किसी भी कार्य में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी। परिवार का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नीला

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन आपको गुस्सा आएगा। लेकिन आप प्रसन्नता के साथ अपना कार्य कर पाएंगे। कोई बड़ा कारण होने से आज मन आपका प्रसन्न रहेगा। भाई बहनों का सपोर्ट आपको मिलेगा। ब्यर्थ के वाद विवाद से बचें। लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  सफेद

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन आज खर्च अधिक होगा। अपने मान सम्मान की चिंता होगी। परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। प्यार की झंझटों से आप दूरी बनाकर रखें। आज पैसे प्राप्त का योग है। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का लाल

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। प्रयास करते रहें, सफलता मिलेगी। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। घर बाहर जीवन प्रभावित हो सकता है। आज घर के सदस्यों के साथ आप की बातचीत हो सकती है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हल्का नीला

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन कार्यस्थल पर लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। व्यर्थ के वाद विवाद को टालने का प्रयास करें। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर आपके साथ कोई झूठ बोल सकता है।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन तंत्र मंत्र अध्यात्म जैसे विषय में आपकी रुचि बनी रहेगी। सत्संग करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। सभी लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। दिन में परिवार का साथ आपको मिलता रहेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  समुद्री

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

jindal steel Ad
5379487