Logo
Delhi Metro: गुरुवार को करीब 6 बजे के आसपास दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाके आवाज आई। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पढ़िए पूरी खबर...

Delhi Metro: दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। यह आवाज बुराड़ी की तरफ जाने वाली मेट्रो लाइन से आई। इससे स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराहट में इधर-उधर भागने लगे। पुलिस और सीआईएसएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डीसीपी मेट्रो ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि कुछ बच्चे इलाके में पतंग उड़ा रहे थे। उनके चाइनीज मांझे का एक हिस्सा मेट्रो की पावर केबल में उलझ गया। इससे हल्का ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया।

चाइनीज मांझा आमतौर पर सिंथेटिक धागे से बना होता है। इसमें कांच का पाउडर या धातु की परत चढ़ाई जाती है। इससे यह बहुत तेज और काटने वाला बन जाता है। जब यह हाई वोल्टेज वाली बिजली की केबल या ओवरहेड वायर से टकराता है तो बिजली का करंट मांझे के जरिए आसानी से बहने लगता है। धातु या कांच की परत बिजली का अच्छा कंडक्टर होती है।

इससे शॉर्ट सर्किट हो जाता है। छोटा सा स्पार्क या आग लग सकती है। ऐसी घटनाएं अक्सर तब होती हैं जब पतंग उड़ाने वाले बच्चे या लोग बिजली के तारों के पास खेलते हैं। दिल्ली मेट्रो जैसी जगहों पर ओवरहेड पावर सिस्टम होने से यह खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ने कहा कि मांझे की वजह से ही यह माइनर ब्लास्ट हुआ। बांकी पूरी जांच चल रही है।

इस घटना से एक बार फिर चाइनीज मांझे के खतरों पर सवाल उठ गए हैं। कई जगहों पर इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर पाबंदी है। लेकिन फिर भी कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। मेट्रो प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिजली के तारों के पास पतंग न उड़ाएं। बच्चों को भी ऐसी जगहों से दूर रखें जहां हाई वोल्टेज केबल हो।  

7