Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस ने एक एक 16 साले के लड़के की हत्या मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला दयालपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार इलाके का है। यहां एक 16 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब इस मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपियों की उम्र 13 से साल से 17 के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक उनमें से एक को अक्सर धमकाता और परेशान करता था। इसी बात से परेशान होकर आरोपियों ने बदले की भावना के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। वहीं मृतक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं उन्होंने गुरुवार मृतक का शव थाना परिसर में रखकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि इस हत्या में कुछ बालिग लोग भी शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के मुताबिक, 15 मार्च को पीसीआर में एक कॉल आया कि दयालपुर थाना क्षेत्र में एक चाकूबाजी की घटना हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि एक 16 साल का युवक खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया सामने आया कि तीन लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने दयालपुर थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके से मिले सुरागों और स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर जांच के दौरान मृतक व आरोपियों की पहचान करने के बाद तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद गुरुवार को परिजनों पुलिस की कार्रवाई पर असहमति जताई। उनका मानना है कि वारदात में कुछ बालिग आरोपी भी शामिल हैं। गुरुवार को मृतक के परिजनों ने थाने परिसर में शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस हत्या में शामिल में बालिग आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस मामले में नाबालिगों को गिरफ्तारी करके सिर्फ खानापूर्ति करने का काम कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले जांच की जा रही है।









