बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी, विधायक समेत चार डॉक्टर मिले कोरोना पॉजिटिव
मुजफ्फरपुर में विधायक और चार डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मुजफ्फरपुर में बुधवार काे 54 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले थे। इनमें शहर के चार डॉक्टर भी शामिल हैं।

बिहार के अररिया जिले में विधायक व मुजफ्फरपुर शहर के चार डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मुजफ्फरपुर में बुधवार काे 54 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले थे। इनमें शहर के चार डॉक्टर भी शामिल हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो चार डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं, उनमें से एक पटना एम्स में भर्ती कोरोना संंक्रमित जिले के एक चिकित्सक का इलाज करने वालेे भी शामिल हैं।
जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल के एक डॉक्टर दो दिन पहले गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। इसके पहले जुरन छपरा स्थित निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। एसीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उन मरीजाें काे देर रात काेराेना केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को होम कोरेंटिन किया गया है।
साथ ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कार्यरत एक रेलवे कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सहकर्मियों व परिचालन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप व्याप्त है। बुधवार को अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।
कई रेलवे कर्मचारियों ने अपनी छुट्टी के लिए अर्जी भी दे दी है। जानकारी के अनुसार कर्मी सोनपुर का रहने वाला है। वह प्रतिदिन ट्रेन से आता जाता था। करीब 15 दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी थी। उसे खांसी व सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद उसने एक दिन ड्यूटी की थी।
फिर उसने अपनी जांच रेलवे सेंट्रल अस्पताल में कराई। जहां मंगलवार की देर रात उसकी रिपोर्ट आई। उसे आनन-फानन में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। इधर, अररिया में एक विधायक भी कोरोना से संक्रमित पाए गये हैं। अररिया में 121 मामले आये हैं, जिनमें 101 स्वस्थ हो गए हैं।