Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित पश्चिम चम्पारण का किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पश्चिम चम्पारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने गंडक नदी पर बने पिपरा-पिपरासी तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके अलावा सीएम ने हवाई दौरे के दौरान वाल्मीकिनगर गंडक बराज का निरीक्षण भी किया।

bihar cm nitish kumar did aerial survey of flood affected west champaran
X
अफसरों से वर्ता करते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पश्चिम चम्पारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिये किये जा रहे इंतजामों को लेकर भी जानकारी ली। साथ ही सीएम ने बाढ़ पीड़ितों के लिये चलाई जा रही सामूहिक रसोइयों के बारे में भी पूछताछ की। सीएम ने कोरोना को लेकर जरूरी सावधानियां बरने की भी अपील की। जानकारी है कि सीएम ने अपने दौरे के दौरान पिपरा-पिपरासी तटबंध एवं बगहा शहर सुरक्षात्मक कार्य का हवाई सर्वेक्षण व वाल्मीकिनगर गंडक बराज का निरीक्षण किया। बताया गया कि सीएम नीतीश ने वाल्मीकि नगर गंडक बराज कंट्रोल रुम का जायजा भी लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने गंडक बराज कंट्रोल रूम परिसर, वाल्मीकिनगर में स्थानीय स्तर पर निर्मित पेवर ब्लॉक की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सीएम नीतीश कुमार निरीक्षण के दौरान गंडक बराज पर मौजूद कामगारों से बातचीत करते भी नजर आये।


कांग्रेस ने सीएम के दौरे पर उठाया सवाल

बिहार कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार के हवाई दौरे पर निशाना साधा है। एमएलसी एवं बिहार में कांग्रेस के नेता प्रेम चन्द्रा मिश्रा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के दरभंगा बाढ़ ग्रस्त इलाके के दौरे में 40 लाख रुपया खर्च सिर्फ ईंटे बिछाने पर किया गया है। उन्होंने कहा कि डीएम दरभंगा ने इस पैसे का उपयोग बाढ़ पीड़ितों के भोजन, पॉलीथिन सीट्स, कपड़े और दवा आदि पर करते तो नीतीश कुमार जी बेहतर होता। वहीं उन्होंने विभागीय मंत्री संजय कुमार झा की ना मौजूदी पर भी सवाल उठाये।





और पढ़ें
Next Story