Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

BB 16: अब्दू रोजिक का मजाक बनाने पर भड़के सलमान खान, निशाने पर आए साजिद खान

बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान के निशाने पर मशहूर फिल्ममेकर साजिद खान आने वाले हैं। दरअसल, अब्दू रोजिक का माजक बनाना भाईजान का बिल्कुल पसंद नहीं आया। यहां पढ़ें आने वाले एपिसोड का फूल अपडेट...

bigg boss 16 weekend ka vaar episode update salman khan angry on sajid khan
X

साजिद खान और सलमान खान

Bigg Boss 16: टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के वीकेंड का वार एपिसोड पर कंटेस्टेंट का विशेष ध्यान रहता है। इस बार अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) के निशाने पर साजिद खान (Sajid Khan) समेत तमाम सदस्य आने वाले हैं, जो अब्दू रोजिका का मजाक उड़ाते है। लेटेस्ट अपडेट सामने आने के बाद साफ हो गया है कि बॉलीवुड के भाईजान इस सप्ताह गुस्से के मूड में नजर आने वाले हैं। आइए वीकेंड का वार एपिसोड से जुड़े बड़े अपडेट पर बात कर लेते हैं।

साजिद पर फूटेगा सलमान का गुस्सा

सोशल मीडिया पर बिग बॉस के वीकेंड का वार (Bigg Boss Weekend Ka Vaar) एपिसोड का प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान साजिद खान से नाराज नजर आ रहे हैं। सलमान ने साजिद को डांटते हुए कहा, 'आपने निम्रत को बर्थडे विश करने के लिए पूरे इंसान का प्रयोग किया।' इस पर साजिद हंसते हुए कहते हैं कि वो आई लव यू निम्मी लिखने वाला था उसे बदलकर मैंने आई लव... कर दिया। इसके बाद साजिद को ठाहके लगाकर हंसते हुए देखा गया। उन्होंने अब्दू का मजाक बनाने की बात पर कहा, 'तुम खुद उसे अलग तरह के आइडिया देते हो और फिर उसका मजाक सभी के सामने बनाते नजर आ रहे हो।'

साजिद का मजाक सलमान को नहीं आया पसंद

दरअसल, साजिद खान का ये मजाक सलमान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने साजिद को वार्निंग भी दे दी कि आगे से कोई ऐसा मजाक नहीं करेगा। मुझे यह बात काफी खराब लगी है। इस सप्ताह कई बार साजिद ने अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) के साथ कुछ ऐसा मजाक किया है, जो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। बिग बॉस लवर को तो अब्दू के साथ हो रहे असभ्य व्यहवार को देखकर मानों दिल ही टूट गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब्दू रोजिक की मैनेजमेंट टीम ने भी अब्दू के साथ किए मजाक पर स्टेटमेंट जारी की है। अब्दू की टीम ने आपत्ती जताई है और उनके साथ हो रहे व्यहवार को गलत भी ठहराया है।

और पढ़ें
Next Story