Alia Bhatt Met Gala 2024: आलिया भट्ट बॉलीवुड में इस समय की टॉप एक्ट्रेस हैं। आलिया अपने देश को प्राउड फील कराने का मौका कभी नहीं छोड़तीं। हाल ही में वह दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2024 में अपनी अदाएगी से चार चांद लगाती नजर आईं। इस इवेंट में आलिया ने सब्यसाची की खूबसूरत साड़ी पहनकर इंटरनेशनल मंच पर भारतीय परंपरा का परचम लहराया।
न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2024 में एक्ट्रेस ने मिंट ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया। हर कोई उनके स्टाइल और लुक को देख दिल हार बैठा। एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर इवेंट से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं।
![Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look](https://images.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/IMAGE_1715077836.webp)
आलिया ने 7 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेट गाला के लिए फोटोशूट की कई तस्वीरें अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक पोज देकर हुस्न की बिजलियां गिरा रही हैं।
![Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look](https://images.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/IMAGE_1715077913.webp)
एक्ट्रेस ने माथे पर ग्रीन एमराल्ड की स्टोन ज्वेलेरी पहनी है साथ ही कानों में डायमंड-स्टोन वाले इयररिंग्स पहने हैं। सब्यसाची की डिजाइन की गई इस साड़ी में फ्लोरल डिजाइन किया गया है जिसे खुद कारीगरों ने हाथ से बनाया है।
![Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look](https://images.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/IMAGE_1715078001.webp)
साड़ी के साथ स्टोन वर्क वाला हैवी ब्लाउज पेयर किया गया है जिसकी स्लीव्स पर साड़ी के मैच की स्लीव्स अटैट की गई हैं। मेकअप की बात करें तो न्यूड शेड में उनका मेकअप है जिसके साथ न्यूड-पिंक कलर की लिप्स्टिक लगाई है। मैसी बन हेयर स्टाइल से उनका लुक पूरा किया गया है।
![Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look](https://images.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/IMAGE_1715078358.webp)
इस साड़ी को बनाने में 1965 घटों का समय लगा है। इसे 150 से भी अधिक कारीगरों ने अपने हाथ से बनाकर तैयार किया है। अब आलिया ने अपनी तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं जिसपर तमाम सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
![Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look](https://images.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/IMAGE_1715078088.webp)
आलिया की मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट ने और सास नीतू कपूर ने जमकर तारीफें की हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पोस्ट पर जान्हवी कपूर, अभिनेता विजय वर्मा, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, सिंगर हर्षदीप कौर, सोफी चौधरी समेत कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है।
![Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look](https://images.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/IMAGE_1715078531.webp)
एक्ट्रेस ने अपने क्लोज लुक की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें फेस, लिप्स और हाथों की जूम फोटो दिख रही है। उन्होंने उंगलियों में एम्राल्ड रिंग्स पहनी हैं।
![Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look Alia Bhatt- Met Gala 2024 Look](https://images.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/IMAGE_1715078585.webp)