गुमनामी में जी रही हैं आशिकी गर्ल ''अनु अग्रवाल'', अब दिखती हैं ऐसी
बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म आशिकी से रातोंरात स्टार बनने वाली अनु अग्रवाल आज गुमनामी में अपनी जिंदगी बिता रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। अनु का जन्म 11 जनवरी 1969 को हुआ था। अनु जब दिल्ली यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र की पढ़ाई कर रही थी,उसी समय महेश भट्ट ने अनु को आशिकी में लीड रोल ऑफर किया।
गुमनामी में जी रही हैं जिंदगी-
आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल की जिंदगी बहुत फिल्मी है। मैं दुनिया भुली दूंगा तेरी चाहत में अपना जलवा बिखेरने वाली अनु अग्रवाल को आज दुनिया ने भुला दिया है। शोहरत की बुलंदी से गुमनामी तक का अनु अग्रवाल का सफर बहुत ही दर्दनाक हैं।
नहीं पहचान पाएंगे आप-
किसी जमाने में बेहद ग्लैमरस दिखनें वाली अनु अग्रवाल को आज आप देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। अनु अग्रवाल का चेहरा काफी बदल चुका है।
अपना लिया संन्यास-
अनु अग्रवाल ने अपनी सारी संपति दान करके संन्यास का रास्ता अपना लिया हैं। विशेष फिल्म्स के तीस साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों मे शिरकरृत की लेकिन सब ध्यान खींचा अनु अग्रवाल ने। रातोंरात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस अनु अग्रवाल काफी समय से फिल्मी दुनियां से दूर चल रही हैं। फिल्में छोड़ने के बाद अनु अग्रवाल बहुत सिंपल जीवन बिता रही हैं।
यह भी पढ़ेंः बॉलीवुड के 5 सबसे महंगे तलाक, जानिए ऋतिक-सुजैन से लेकर इन बड़े सितारों ने चुकाए कितने करोड़
एक हादसे ने बदल दी जिंदगी-
अनु अग्रवाल के साथ हुए एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। इस हादसे ने उनकी जिंदगी को इस कदर बदला की इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उनकी खोज खबर लेना बंद कर दिया।
दरअसल 1999 में अनु अग्रवाल का एक बहुत बुरा एक्सीडेंट हुआ था। एक्सीडेंट में अनु अग्रवाल की न सिर्फ याददाश्त चली गई बल्कि वह 29 दिनों तक कोमा में रही। अनु अग्रवाल ने अपनी आत्मकथा An 'Anusual' Memoir of a girl, who came back from the death में अनुभवों को बखूबी शेयर किया है।
इन फिल्मों में किया काम-
आशिकी जैसी सुपरहिट फिल्म में लीड रोल करने वाली अनु अग्रवाल ने उसके बाद गजब तमाशा, खलनायिका, किंग अंकल, कन्यादान, और रिटर्न्स टू ज्वेल थीफ में काम किया। लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉफ रही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App