Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

CBSE Result 2022 Topper: जानें कौन हैं सीबीएसई बोर्ड की टॉपर तान्या सिंह, भविष्य में देखा है ये सपना

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं।

CBSE Result 2022 Topper: जानें कौन हैं सीबीएसई बोर्ड की टॉपर तान्या सिंह, भविष्य में देखा है ये सपना
X

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं क्लास (12th Class) का रिजल्ट (Result) घोषित कर दिया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in. पर जारी किया गया है। इस साल 12वीं क्लास में 92.71 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसमें से 67,743 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। जबकि इन सभी के बीच सीबीएसई टॉपर की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। इस बार तान्या सिंह नाम की छात्रा ने पूरे देश में टॉप किया है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस बार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। तान्या सिंह दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं, जो बुलंदशहर डीपीएस में पढ़ती हैं। तान्या का सपना है कि वह आईएस बनें। रिजल्ट के बाद पूरे परिवार और स्कूल में जश्न का माहौल है। हीं दूसरी तरफ नोएडा सेक्टर 44 एमिटी स्कूल की छात्रा युवाक्षी विग ने भी 500 अंक हासिल किए हैं। वह भी टॉपर हैं।

इन सभी के बीच में बुलंदशहर डीपीएस की एक और छात्रा हैं भूमिका गुप्ता, वह भी टॉपर हैं। भूमिका गुप्ता ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। बोर्ड एग्जाम में बाजी मारने वालों में छात्राएं सबसे आगे हैं। लड़कियों ने इस साल लड़कों की तुलना में 3.29 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है। सीबीएसई ने बताया कि 2वीं का रिजल्ट कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने पास किया है। हालांकि परफॉर्मेंस की बात करें तो लड़कियों ने इसे पछाड़ दिया है। लड़कियों के स्कोर में बढ़ोतरी हुई है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 94.54 फीसदी लड़कियां और 91.25 फीसदी लड़के इस बार पास हुए हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने क्लास 10वीं का भी रिजल्ट घोषित कर दिया है। सीबीएसई ने 10वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जो छात्र टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट मार्कशीट डिजिलॉकर और parikshasangam.cbse.gov.in पर है।

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट इन वेबसाइट पर देख सकते हैं।

1. cbseresults.nic.in 2022

2. cbse.nic.in

3. results.cbse.nic.in

और पढ़ें
Vipin Yadav

Vipin Yadav

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।


Next Story