haribhoomi hindi news
Vinay Tyagi Murder Case: टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या के एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान एक एसआई को भी गोली लगी है।

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद के राजेंद्र नगर इलाके में पिछले दिन हुए टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी (Vinay Tyagi Murder Case) की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया। मारे गए आरोपी का नाम अक्की उर्फ दक्ष है। हालांकि, इस दौरान एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक एसआई भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

दिल्ली पुलिस का एसआई भी घायल 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शुक्रवार तड़के साहिबाबाद इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोका, लेकिन उन लोगों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस की टीम ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश मारा गया। उसकी पहचान सीलमपुर के रहने वाले दक्ष के रूप में हुई है। उसके पास से विनय त्यागी का लूटा हुआ मोबाइल भी मिला है।

ये भी पढ़ें:- गाजियाबाद में दिव्यांग भाई और मां की निर्मम हत्या, शराबी बेटे ने वारदात को दिया अंजाम

3 मई को विनय त्यागी की हुई थी हत्या

बता दें कि बीते दिनों गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की 3 मई की रात लूट के बाद की हत्या कर दी गई थी। विनय त्यागी का शव साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में नाले में मिला था। वारदात वाले दिन विनय त्यागी अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे, उसी दौरान उन पर हमला किया गया था। मृतक विनय त्यागी दिल्ली में टाटा स्टील में कार्यरत थे। वे मेट्रो से आते जाते थे। करीब एक महीने पहले ही उनका ट्रांसफर कोलकाता से दिल्ली हुआ था। वे रोजाना रात 10 बजे घर लौटते थे। लिंक पर क्लिक कर खबर को विस्तार से पढ़िए... 

7