haribhoomi hindi news
अक्षय तृतीया 2026 (19 अप्रैल) पर नई कार या बाइक खरीदने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, भद्रा काल और राशि अनुसार रंग चुनने की पूरी जानकारी जानें।

Akshaya Tritiya 2026: अगर आप 2026 में नई कार या बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 19 अप्रैल का दिन आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। आज के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जिसे हिंदू परंपरा में किसी भी नई शुरुआत, निवेश और खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कार्य लंबे समय तक सकारात्मक परिणाम देता है।

ग्रह-नक्षत्रों का अनुकूल संयोग
इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। कृतिका नक्षत्र और आयुष्मान योग का प्रभाव दिन को और भी खास बना रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो चंद्रमा और शुक्र का वृषभ राशि में एक साथ होना भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक समृद्धि का संकेत देता है। वहीं, मीन राशि में मंगल, बुध और शनि का त्रिग्रही संयोग स्थिरता और दीर्घकालिक लाभ की ओर इशारा करता है। ऐसे में वाहन खरीदना केवल एक खर्च नहीं, बल्कि एक शुभ निवेश माना जा सकता है।

वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • अबुझ मुहूर्त: सुबह 10:49 बजे से अगले दिन सुबह 5:51 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:55 बजे से 12:46 बजे तक
  • त्रिपुष्कर योग: सुबह 7:10 बजे से 10:49 बजे तक

अशुभ समय

  • राहुकाल: शाम 4:32 बजे से 6:08 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
  • भद्रा काल: दोपहर 12:26 बजे से रात 12:58 बजे तक

राशि के अनुसार वाहन का रंग कैसे चुनें

  • मेष: लाल या मैरून
  • वृषभ: सफेद या सिल्वर
  • मिथुन: हरा या ग्रे
  • कर्क: सफेद या क्रीम
  • सिंह: लाल या केसरिया
  • कन्या: हरा या स्लेटी
  • तुला: सफेद या सिल्वर
  • वृश्चिक: लाल या मैरून
  • धनु: पीला या क्रीम
  • मकर: काला या नीला
  • कुंभ: नीला या जामुनी
  • मीन: पीला या सफेद

अक्षय तृतीया का दिन परंपरागत रूप से “अबूझ मुहूर्त” माना जाता है, यानी इस दिन बिना विशेष गणना के भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। फिर भी, यदि आप ज्योतिषीय समय का ध्यान रखते हैं, तो ऊपर बताए गए मुहूर्त आपके निर्णय को और मजबूत बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

7