haribhoomi hindi news
CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज फेज-4 के अंतर्गत निर्माणाधीन आर.के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों तो जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 18 अप्रैल शनिवार को मेट्रो फेज-4 के अंतर्गत निर्माणाधीन आर.के. आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर कराए जा रहे निर्माण कामों का विस्तारपूर्वक समीक्षा की है। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना को तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाए।                                      

सीएम रेखा गुप्ता ने निरीक्षण के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को संबोधित किया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो केवल परिवहन का साधन नहीं है, बल्कि यह राजधानी की जीवनरेखा की तरह है। लाखों लोग हर रोज अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए इसकी सहायता लेते हैं।

सीएम ने स्पष्ट करते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी लेवल पर क्वालिटी और सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार करना है, जो आधुनिक होने के साथ-साथ यात्रियों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित हो।    

बैठक में हुई चर्चा

आर.के. आश्रम मार्ग स्टेशन पर मुख्यमंत्री ने DMRC के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की है। मीटिंग में फेज-4 की प्रगति, मौजूदा समस्या और भविष्य में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई है। सीएम ने कार्य की गति पर संतोष जताया, इसके साथ ही काम में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया है।

अधिकारियों को सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा ?

अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि फेज-4 के सभी कॉरिडोर का काम निर्धारित डेडलाइन के तहत पूरा हो जाना चाहिए, ताकि दिल्ली के लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों और राह चलते लोगों की किसी तरह की समस्या न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाए।  कनेक्टिविटी को इस तरह डिजाइन किया जाए कि ताकि यात्री आराम से एक लाइन से दूसरी लाइन में बदलने या स्टेशन से बाहर निकलने में उन्हें आसानी हो।  

आधुनिक ट्रांसपोर्ट सरकार की प्राथमिकता-सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मजबूत और आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क तैयार करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने फेज-4 को 'विकसित दिल्ली' के निर्माण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है।

सीएम ने यह भी कहा कि फेज-4 के तहत आर.के. आश्रम मार्ग स्टेशन एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज हब के रूप में विकसित हो रहा है, जो ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन को आपस में कनेक्ट करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर जमीनी स्तर पर कार्यों की समीक्षा करेगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को  वैश्विक स्तर पर लाया जाए, ताकि प्राइवेट वाहनों पर निर्भरता कम हो सके। 

7