गर्मियां लोगों के पहनावे में ले आई बदलाव, चारों ओर छा गए हैं कॉटन के कपड़े
इस बढ़ती गर्मी के मौसम में युवाओं का रुझान कॉटन फैब्रिक की ओर बढ़ रहा है।

X
haribhoomi.comCreated On: 11 May 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. जैसे-जैसे सूरज अपना जोर दिखाता जा रहा है वैसे ही लोगों के पहनावे में बदलाव होता नजर आ रहा है। इस बढ़ती गर्मी के मौसम में युवाओं का रुझान कॉटन फैब्रिक की ओर बढ़ रहा है। मौसम अनुकूल बाजार में कूल कॉटन के कपड़े आ गए हैं। यह कपड़े लोगों को अपनी ओर इसलिए लुभा रहे हैं कि इनसे गर्मी का अहसास नहीं होता। बाजार में आवश्यकता के अनुसार रेंज, वैरायटी भी उपलब्ध है। कॉटन की शर्ट से लेकर कुर्ता और कैपरी भी पसंद की जा रही है।
हर उम्र के लोगों की पसंद
गर्मी के मौसम में हर उम्र के लोगों को कॉटन फैब्रिक के कपड़े पसंद आ रहे हैं। कॉटन की शर्ट, कुर्ता, पायजामा, कैपरी, बरमूडा आदि की मांग ज्यादा हो रही है। लड़के-लड़कियों को कॉटन ही ज्यादा पसंद आ रहा है। कॉटन के कपड़ों की कीमत भी जेब पर भारी पड़ने वाली नहीं है। जनपथ जैसे बाजारों में कॉटन के सूट, कुर्ता आदि की डिमांड में इजाफा हुआ है।
रेंज की कमी नहीं
कॉटन में रंगों व रेंज की कोई कमी नहीं है। दुकानों पर भूरे, सफेद, पिंक, परपल, ब्लू, हरे आदि रंगों के कपड़ों की भरमार दिखाई दे रही है। इनकी कीमत 300 से शुरू होकर 2500 रुपए तक जाती है। स्कूल में टीचर डिंपल का कहना है कि कॉटन गर्मी के लिए सबसे बढ़िया होता है। यह जल्दी सूख भी जाता है और बहुत ही आरामदायक होता है। इस दौरान मैं कॉटन के कपड़े ही पहनना पसंद करती हूं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story