Logo
election banner
Avoid Foods in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को खान-पान पर खास ध्यान देना पड़ता है। शुगर पेशेंट्स को 5 चीजों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

Avoid Foods in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी है। डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है और ये इतनी घातक है कि इसे साइलेंट किलर तक कहा जाता है। आप अगर डायबिटीज से पीड़ित हैं तो कुछ चीजों को खाना आपके लिए 'ज़हर' लेने के समान हो सकता है। खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। 

इन चीजों से बना लें दूरी 

ट्रांस फैट - आप अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो ट्रांस फैट वाली चीजों को सीमित मात्रा में ही खाएं। इससे शुगर पेशेंट्स में हार्ट डिजीज होने का रिस्क बढ़ जाता है। 

ज्यादा शुगर वाले फ्रूट्स - डायबिटीज पेशेंट्स को हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों जैसे आम, चीकू, सूखे खजूर जैसे फलों को खाने से बचना चाहिए। इन्हें खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने लगती है। 

इसे भी पढ़ें: Mango Side Effects: 5 परेशानियों में भूलकर भी न खाएं आम, स्वाद के चक्कर में गले पड़ सकती है मुसीबत

तली-भुनी चीजें - फ्राइड फूड्स यानी ज्यादा तली-भुनी चीजें सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। डायबिटीज मरीजों को इन्हें खाने से खासतौर पर बचना चाहिए। इन चीजों में मौजूद फैट धीर-धीरे डाइजेस्ट होता है, जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

स्मोकिंग, ड्रिंक - डायबिटीज से पीड़ित लोगों को स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाकर रखना बेहद जरूरी है। ये दोनों ही चीजें ओवरऑल हेल्थ के लिए हानिकारक होती हैं और ब्लड शुगर लेवल को इंबैलेंस करने का काम करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Sugarcane Juice: शरीर की गर्मी घटाकर एनर्जी भर देता है गन्ने का रस, जान लें किस वक्त पीना है सबसे अच्छा?

नमक, चीनी का सेवन - नमक और चीनी का ज्यादा सेवन शुगर मरीजों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। ये दोनों ही चीजें स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए भी बहुत नुकसानदायक होती हैं। ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करता है, जिससे हार्ट पर दबाव पड़ता है, वहीं चीनी डायबिटीज पेशेंट्स का ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने का काम करती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487