Gond Katira Side Effects: गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा को ठंडक देने वाला सुपरफूड माना जाता है। यह शरीर को ठंडा रखने, डिहाइड्रेशन से बचाने और एनर्जी देने के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर शरबत और देसी ड्रिंक्स में इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
हालांकि, हर हेल्दी चीज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती। कुछ लोगों के लिए गोंद कतीरा नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले यह जानना जरूरी है कि किन स्थितियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
इन 5 समस्याओं में न करें गोंद कतीरा का सेवन
लो ब्लड प्रेशर के मरीज
गोंद कतीरा शरीर को ठंडक देता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में जिन लोगों का पहले से ही ब्लड प्रेशर लो रहता है, उनके लिए यह समस्या को और बढ़ा सकता है। इससे चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है।
पाचन तंत्र की कमजोरी
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है या आपको अक्सर गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो गोंद कतीरा से परेशानी बढ़ सकती है। यह कुछ लोगों में भारीपन और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है।
एलर्जी की समस्या वाले लोग
कुछ लोगों को गोंद कतीरा से एलर्जी हो सकती है। इसके सेवन से त्वचा पर खुजली, रैशेज या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर पहले कभी एलर्जी का अनुभव हुआ है, तो इसका सेवन करने से बचें।
सर्दी-जुकाम या ठंडे मौसम में
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे सर्दी-जुकाम या ठंड के मौसम में लेने से परेशानी बढ़ सकती है। इससे गले में खराश या कफ की समस्या भी बढ़ सकती है।
गर्भवती महिलाएं
गर्भावस्था के दौरान बिना डॉक्टर की सलाह के गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी तासीर और प्रभाव हर व्यक्ति के शरीर पर अलग-अलग पड़ सकते हैं, जिससे जोखिम बढ़ सकता है।
सही तरीके से करें सेवन
अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे सीमित मात्रा में और सही समय पर ही लें। आमतौर पर इसे रातभर भिगोकर सुबह ठंडे दूध या शरबत में मिलाकर लिया जाता है। अधिक मात्रा में सेवन से बचना चाहिए।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।










