Logo
election banner
Sugarcane Juice Benefits: गर्मी के दिनों में गन्ने का रस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर में जबरदस्त ऊर्जा का एहसास होता है।

Sugarcane Juice Benefits: गर्मी के दिनों में जगह-जगह पर गन्ने के रस की दुकानें नजर आती हैं। इस देसी एनर्जी ड्रिंक को पीते ही शरीर में ठंडक घुल जाती है और बॉडी एनर्जी से भर जाती है। गन्ने का रस शरीर का तापमान कम करता है साथ ही इसमें पोषक तत्वों का खजाना भी छिपा हुआ है। गन्ने के रस में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, पोटैशियम जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। 

गन्ने का रस पीने से शरीर का डिहाइड्रेशन दूर होता है और बॉडी को भरपूर इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं। इसमें ग्लूकोज़ काफी ज्यादा होने की वजह से बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है। 

किस वक्त पीना चाहिए गन्ने का रस?
गन्ने का रस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि शुगर पेशेंट्स को इसे पीने से बचना चाहिए क्योंकि गन्ने का रस तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाता है। गन्ने का रस पीने का सबसे अच्छा समय दिन का वक्त होता है। इस वक्त पीने से शरीर ऊर्जा से भर जाता है। गन्ने के रस को पैक कराकर नहीं पीना चाहिए। गन्ने का रस निकलने के 10 मिनट के भीतर पीना ही स्वास्थ्यकर माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Walnut Benefits: गर्मी में खाएं भीगे अखरोट, दिल-दिमाग होगा दुरुस्त; 7 बड़े फायदे मिलेंगे

डायबिटीज पेंशेंट्स बनाएं दूरी
गन्ने का रस वैसे तो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है, लेकिन इसमें नेचुरली शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। डायबिटीज के मरीज अगर गन्ने का रस पीते हैं तो उनकी शुगर तेजी से स्पाइक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए शुगर पेशेंट्स को गन्ने का रस न पीने या फिर बेहद सीमित मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Vitamin For Bones: हड्डियां खोखली कर देती है इस विटामिन की कमी, इम्यूनिटी होती है कमजोर, 5 चीजों से कमी करें पूरी

एक दिन में कितना पिएं रस?
गन्ने का रस स्वास्थ्य के लिए हितकारी होता है लेकिन इसे सीमित मात्रा में पिया जाना ही ज्यादा लाभकारी है। सामान्य स्थितियों में एक दिन में एक गिलास गन्ने का रस पर्याप्त माना जाता है। इसे पीते ही शरीर में ताजगी महसूस होने के साथ ऊर्जा का एहसास होने लगता है। 

5379487