Logo
election banner
Walnut Benefits: गर्मी के दिनों में अखरोट को अगर भिगोकर खाया जाए तो इसका पोषण और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं भीगे अखरोट खाने के 7 फायदे।

Walnut Benefits: गर्मी के दिनों में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। गर्मी में भीगे अखरोट खाने से शरीर को बड़े स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। अखरोट दिल से लेकर दिमाग तक को फायदा पहुंचाने वाला सूखा मेवा है। इसका नियमित सेवन बॉडी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। अखरोट में डायटरी फाइबर होने के साथ ही फोलिक एसिड, विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे ढ़ेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

अखरोट को पानी में भिगोकर खाने से इसमें मौजूद फाइबर नरम हो जाता है और इससे पोषक तत्वों का एब्जॉर्व्शन बेहतर तरीके से होता है। आइए जानते हैं भीगे अखरोट खाने के कुछ बड़े फायदों के बारे में। 

भीगे अखरोट खाने के लाभ 

हार्ट हेल्थ - अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। भिगोने से ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा और भी बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: Vitamin For Bones: हड्डियां खोखली कर देती है इस विटामिन की कमी, इम्यूनिटी होती है कमजोर, 5 चीजों से कमी करें पूरी

डाइजेशन - भिगोने से अखरोट में मौजूद फाइबर नरम हो जाता है, जिससे पाचन में सुधार होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

डायबिटीज - अखरोट ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

वजन घटाना - अखरोट में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिसे खाने से लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Healthy Foods: सौ कदम चलने में ही निकल जाता है दम, थकान-कमजोरी घेर लेती हैं, 5 चीजें खाएंगे तो दूर होगी सारी परेशानी

ब्रेन हेल्थ - अखरोट में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। इससे याददाश्त और एकाग्रता में सुधार करता है।

हड्डियों की सेहत - अखरोट में मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है जो हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करता है।

त्वचा और बाल - अखरोट में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में बहुत मददगार होते हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487