जानें- चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने के लिए सरल व घरेलू नूस्खे
तुलसी स्किन के लिए बेहद लाभकारी है।

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Jun 2014 12:00 AM GMT
दिल्ली. गर्मियों में स्किन की नेचुरल केयरिंग बेहद ज़रूरी है। प्राकृतिक रूप से स्किन की देखभाल करने से स्किन संबंधी बहुत सी समस्याएं जड़ से खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा, नेचुरल केयरिंग से स्किन को कोई हानी भी नहीं होती है। तुलसी स्किन के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद औषधीय गुण स्किन से दाग-धब्बों को दूर करते हैं। स्किन में झुर्रियां नहीं पड़ने देते हैं। नियमित रूप से तुलसी का फेस पैक लगाने से स्किन में निखार आता है। तुलसी का फेस पैक बनाने के लिए इसकी 30-40 पत्तों को धो लें। उसके बाद उन्हें धूप में सुखा लें और मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें। इसके बाद उस पाउडर से तुलसी- दही, तुलसी- शहद और तुलसी- नीम का पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं।
तुलसी और दही- तुलसी और दही का फेस पैक स्कि न के रूखेपन को दूर करता है। स्किन को स्मूथ बनाता है। इसे लगाने से स्किन में चमक आती है। तुलसी-दही का फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मिच तुलसी का पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह फेस पैक सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
तुलसी और शहद- तुलसी और शहद के फेस पैक से चेहरे की थकान दूर होती है। चेहरे में निखार आता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए 20 से 30 तुलसी के पत्तों को मिक्सी में पीस कर उसका रस निकाल लें। इस रस में आधा चम्मच बेसन और कुछ शहद की बूंदे मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के कुछ देर बाद हल्के गरम पानी से धो लें। तुलसी और मुल्तानी मिट्टी एक कटोरी में तुलसी पाउडर, चंदन पाउडर, ऑलिव ऑइल, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्टट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक हर तरह की स्किन के फायदेमंद होता है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, अन्य उपायों के बारे में -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story