रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनेगी स्ट्रॉबेरी-चॉको चिप्स मफिन
घर पर ही आप आसानी से अपने बच्चे के लिए मिनटों में टेस्टी स्ट्रॉबेरी-चॉको चिप्स मफिन बना सकती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Oct 2017 3:16 PM GMT
बच्चों को कैंडीज, चॉकलेट, केक्स के अलावा मफिन बहुत पसंद होते हैं। अपने लाडले या लाडली का टेस्ट आप घर का बना मफिन खिलाकर चेंज कर सकती हैं।
अगर आपका बच्चा बेकिंग आइटम्स में मफिन खाना ज्यादा पसंद करता है तो आपको अब मार्केट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप घर पर ही अपने बच्चे के लिए मिनटों में टेस्टी स्ट्रॉबेरी-चॉको चिप्स मफिन बना सकती हैं। जानिए कैसे बनेगी ये टेस्टी मफिन
यह भी पढ़ें: रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी राज कचौरी
यह भी पढ़ें: हरी सब्जियों से बनाएं हेल्दी चीज सैंडविचः रेसिपी
ऐसे बनाएं मफिन
- स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट चिप्स को छोड़कर सभी सामग्रियों ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद तैयार मिश्रण में थोड़ा स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट चिप्स डालकर मिलाएं।
- तैयार मिश्रण को मफिन कप में डालें और ऊपर से उस पर स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट चिप्स डाल दें।
- मफिन को बेक करने के लिए ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। 15-20 मिनट के बाद मफिन बनकर तैयार हो जाएगी।
- ठंडा होने पर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story