Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शाही टुकड़ा रेसिपी: गर्मी में मेहमानों को ''शाही टुकड़ा'' से करें चिल

शाही टुकड़ा की रेसिपी बहुत आसान है। मेहमानों के लिए स्पेशल स्वीट डिश के तौर पर आप शाही टुकड़ा की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। शाही टुकड़ा सेहतमंद होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होता है। दूध और मेवों की मदद से शाही टुकड़ा तैयार किया जाता है।

शाही टुकड़ा रेसिपी: गर्मी में मेहमानों को शाही टुकड़ा से करें चिल
X

शाही टुकड़ा की रेसिपी बहुत आसान है। मेहमानों के लिए स्पेशल स्वीट डिश के तौर पर आप शाही टुकड़ा की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। शाही टुकड़ा सेहतमंद होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होता है। दूध और मेवों की मदद से शाही टुकड़ा तैयार किया जाता है।

बच्चे अगर दूध पीने में नखरे करते हैं, तो आप शाही टुकड़ा की मदद से उन्हें पौष्टिकता दे सकती हैं। शाही टुकड़ा बच्चों के साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगा। जानें शाही टुकड़ा की रेसिपी-

ऐसे बनाएं

  • शाही टुकड़ा बनाने के लिए सबसे पहले दूध में शक्कर डालकर अच्छे से उबालें।
  • दूध को तब तक उबालें जब तक कि दूध आधा न बच जाए।
  • इसके बाद इसमें मावा और केसर मिलाकर आंच से उतार लें।

यह भी पढ़ें: रेसिपी: एक बार जरूर बनाएं 'काले चने का अचार', सब कहेंगे भई वाह!

  • अब एक पैन में घी गर्म करें और ब्रेड स्लाइस को फ्राई करें।
  • इसके बाद फ्राइ की हुई ब्रेड को उबले हुए दूध में डाल दें।
  • इसके बाद इसको प्लेट में निकालकर काजू और पिस्ता से गार्निश करते हुए फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें।
  • ठंडा हो जाने पर ठंडा-ठंडा शाही टुकड़ा सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story