दाग-धब्बे से निजात पाने के लिए लगाएं इस पेस्ट को, पढ़ें इसके लाभ
गोरे से चेहरे पर जब दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं तब चेहरा बदसूरत दिखने लगता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 July 2017 11:02 AM GMT
गोरे से चेहरे पर जब दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं तब चेहरा बदसूरत दिखने लगता है।
लंबे समय तक धूप में रहने से, प्रदूषण के कारण, उम्र बढ़ने के कारण, हार्मोन में बदलाव के कारण भी चेहरे की त्वचा बेजान हो जाती हैं।
ऐसे में आपको अपना चेहरा बदसूरत लगने लगता है।
इसे भी पढ़ें- इन आसान से तरीकों को अपनाकर 5 दिन में पाएं डार्क सर्कल से निजात!
तो इससे राहत पाने के लिए अनेक प्रकार के स्कीन ट्रीटमेंट लेती हैं, जिनके साइड इफेक्ट होते हैं।
तो आप इन घरेलू तरीकों से फिर से अपना दमकता चेहरा पा सकती हैं। जिसके इस्तेमाल से आप चेहरे के दाग – धब्बों से छुटकारा पा सकती हैं।
आलू और नींबू का पेस्ट
- आलू को छील लें और काट कर नींबू के रस के साथ मिक्स करें।
- इन्हें ब्लेंडर में डाल कर ब्लेंड करें।
- आपका पेस्ट तैयार हो जाएगा।
- इस पेस्ट को फेस पर लागएं और 20 मिनटों तक सूखने दें।
- सूखने के बाद फेस को गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रोसेस को एक हफ्ते करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story