इस वजह से गर्भावस्था में होती है जी मिचलाने की समस्या, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके
प्रेग्नेंसी के शुरूआती तीन महीने में महिलाओं को कई तरह की दिक्कतें होती हैं। हार्मोंस बदलने और महिला को उस स्थिति में ढलने के कारण तरह-तरह की समस्याएं फेस करनी पड़ती हैं। ज्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान जी मिचलाना, उल्टी आना जैसी समस्या होती है।

गर्भावस्था का समय किसी भी महिला के लिए सुखदायी भी होता है और कष्टदायी भी होता है। महिला गर्भवती है ये सोचकर उसे खुशी होती है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान होने वाली तमाम तरह की दिक्कतें उसे परेशान करती हैं। प्रेग्नेंसी के शुरूआती तीन महीने में महिलाओं को कई तरह की दिक्कतें होती हैं।
हार्मोंस बदलने और महिला को उस स्थिति में ढलने के कारण तरह-तरह की समस्याएं फेस करनी पड़ती हैं। ज्यादातर महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान जी मिचलाना, उल्टी आना जैसी समस्या होती है।
उल्टी न आए इसके लिए कुछ महिलाएं खाना ही नहीं खाती हैं। वह सोचती हैं कि कुछ नहीं खाएंगे तो उल्टी नहीं आएगी।
लेकिन आपके ऐसा करने से आपके बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। गर्भावस्था के पहले तीन महीने का खान-पान का कनेक्शन बच्चे की अच्छी सेहत से हैं।
हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना गावड़ी बता रही हैं कि किस तरह महिलाएं गर्भावस्था में होने वाली उल्टी और जी मिचलाने की समस्या से बच सकती हैं।
गर्भावस्था में जी मिचलाने की समस्या से बचने के तरीके
- गर्भवती महिलाओं को 1-2 घंटे के अंतराल में कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए।
- इकट्ठा भारी आहार न खाएं। ऐसा करने से पेट पर दबाव पड़ता है और उल्टी या जी मिचलाने की समस्या होती है।
- जी मिचलाने और उल्टी की समस्या से बचने के लिए पुदीने के पत्ते या अदरक चबाएं।
- अदरक में नमक लगाकर खाने से भी जी मिचलाने की समस्या नहीं होगी।
- इसके अलावा जी मिचलाने की समस्या होने पर शहद, इलायची या लौंग भी खा सकती हैं।
- गर्भवती महिलाएं यह जानने की कोशिश करें कि उन्हें किस महक या स्वाद से समस्या हो रही है, उससे दूर रहने की कोशिश करें।
- अगर आपको ज्यादा दिक्कत हो रही है तो अपनी डॉक्टर से इस बारे में जरूर बताएं और परामर्श लें।
- जिस कमरे में आप रहती हैं उसे ज्यादा हवादार बनाएं।
- कोशिश करें कि कमरे में साफ और ताजी हवा आती रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App