Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Navratri Recipe : व्रत में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीज, मां हो जाएंगी क्रोधित

6 अप्रैल 2019 (6th April 2019) से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के त्यौहार और हिन्दू नववर्ष (Hindu Nav Varsh 2076) की शुरूआत हो गई है। ऐसे में हर कोई मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत जरूर रखता है। जिससे घर में मां की कृपा और आशीर्वाद के साथ सेहत,सुख, शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में व्रत में कुछ खास चीजों यानि खाद्य पदार्थों का सेवन करना पूरी तरह से मना किया गया है। अगर इन पदार्थों का सेवन व्रत में किया जाए, तो व्रत खंडित माना जाता है और उसका मनचाहा फल प्राप्त नहीं होता है। अगर आप इन चीजों के बारे में नहीं जानते हैं, तो निराश न हों। क्योंकि आज हम आपको नवरात्रि व्रत (Navratri Vrat) में न खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप व्रत में इनका सेवन करने से बच सकें और पूरी आस्था से नवरात्रि के व्रत रख सकें।

Navratri Recipe : व्रत में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीज, मां हो जाएंगी क्रोधित
X

Navratri Recipe : 6 अप्रैल 2019 (6th April 2019) से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के त्यौहार और हिन्दू नववर्ष (Hindu Nav Varsh 2076) की शुरूआत हो गई है। ऐसे में हर कोई मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत जरूर रखता है। जिससे घर में मां की कृपा और आशीर्वाद के साथ सेहत,सुख, शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में व्रत में कुछ खास चीजों यानि खाद्य पदार्थों का सेवन करना पूरी तरह से मना किया गया है। अगर इन पदार्थों का सेवन व्रत में किया जाए, तो व्रत खंडित माना जाता है और उसका मनचाहा फल प्राप्त नहीं होता है। अगर आप इन चीजों के बारे में नहीं जानते हैं, तो निराश न हों। क्योंकि आज हम आपको नवरात्रि व्रत (Navratri Vrat) में न खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप व्रत में इनका सेवन करने से बच सकें और पूरी आस्था से नवरात्रि के व्रत रख सकें।

व्रत में न खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ :

व्रत में न खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ 1

व्रत में प्याज का सेवन करना बेहद अशुभ माना जाता है। वैसे तो प्याज में बहुत सारे औषधिय गुण पाए जाते हैं। लेकिन प्याज से आने वाली गंध की वजह से इसे तामसिक पदार्थ माना जाता है। इसलिए व्रत में प्याज नहीं खाया जाता।

व्रत में न खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ 2

प्याज की तरह लहसुन भी बहुत सारे औषधीय गुणों वाला एक खाद्य पदार्थ है। लेकिन ये भी अपनी तेज गंध की वजह से तामसिक माना जाता है। इसलिए हर तरह के व्रत में लहसुन का सेवन करना मना किया जाता है।

व्रत में न खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ 3

व्रत में मांस का सेवन करना पूरी तरह से वर्जित या मना होता है। क्योंकि मांस एक तमासिक खाद्य पदार्थ होता है। व्रत में मांस का सेवन करने व्रत
खंडित हो जाता है और व्रत का फल नहीं मिलता है।

व्रत में न खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ 4

व्रत में अन्न यानि दाल,चावल, गेहूं जैसे खाद्य पदार्थों का भी सेवन नहीं किया जाता है। क्योंकि नवरात्रि के व्रत हमेशा ऋतु संधि पर आते हैं। जिस समय शरीर की पाचन क्रिया धीमी होती है।जिससे दाल,चावल, गेहूं को पचाने में पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में अगर व्रत किया जाए, तो पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है।

व्रत में न खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ 5

व्रत में तेज गंध वाली मूली भी खाना पूरी तरह से निषेध होता है। क्योंकि शास्त्रों में मूली को भी प्याज, लहसुन की तरह एक तामसिक पदार्थ माना गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story