Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घर सजाने के तरीके : नवरात्रि से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं होगा मां का आगमन

चैत्र नवरात्रि 2019 (Chaitra Navratri 2019) होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जी हां, 6 अप्रैल 2019 (6th April 2019) को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानि हिंदू कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की शुरूआत होगी। ऐसे में घर की विशेष सजावट करना चाहती हैं। तो नवरात्रि के आने से पहले आज हम आपको घर को सजाने के तरीके बता रहे हैं। जिससे आपके घर मां दुर्गा का आगमन हो और घर में सदा शांति, समृद्धि, सुख और अपनेपन बना रहे।

घर सजाने के तरीके : नवरात्रि से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं होगा मां का आगमन
X

Navratri 2019 : चैत्र नवरात्रि 2019 (Chaitra Navratri 2019) होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। जी हां, 6 अप्रैल 2019 (6th April 2019) को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन यानि हिंदू कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की शुरूआत होगी। ऐसे में घर की विशेष सजावट करना चाहती हैं। तो नवरात्रि के आने से पहले आज हम आपको घर को सजाने के तरीके बता रहे हैं। जिससे आपके घर मां दुर्गा का आगमन हो और घर में सदा शांति, समृद्धि, सुख और अपनेपन बना रहे।

नवरात्रि पर घर सजाने के तरीके :

नवरात्रि पर घर सजाने के तरीके 1

अगर आप इस नवरात्रि पर मां दुर्गा को खुश करना चाहते हैं और उनकी कृपा को हमेशा घर में बनाए रखना चाहते हैं, तो ऐसे में सबसे पहले घर की साफ -सफाई जरूर करें। खासकर पूजा स्थान या मंदिर स्थान की।

नवरात्रि पर घर सजाने के तरीके 2

नवरात्रि के आने से पहले घर और पूजा स्थान की साफ-सफाई करने के बाद मुख्य द्वार को सजाएं। मुख्य द्वार को सजाने के लिए आम या अशोक के
पत्तों का तोरण बनाकर लगाएं। घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए ही मुख्य द्वार पर त्यौहार या मंगल कार्यों से पहले तोरण लगाने की पंरपरा प्रचलित है।

नवरात्रि पर घर सजाने के तरीके 3

त्यौहार या मंगल कार्यों में रंगोली बनाना बेहद शुभ होता है। इसलिए चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के शुभारंभ से पहले मुख्य द्वार और पूजा स्थान पर फूलों या रंग-बिरंगें रंगों से आकर्षक रंगोली बनाएं।

नवरात्रि पर घर सजाने के तरीके 4

इसके बाद पूजा स्थान को सजाएं। इसके लिए आप एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं, उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा या फोटो को सजाएं, कलश, शंख, घंटी, जौ वाला कटोरा और पूजा की थाली आदि से पूजा स्थान को तैयार करें।

नवरात्रि पर घर सजाने के तरीके 5

नवरात्रि के पूजन में सबसे जरूरी सामान में से एक है पूजा की थाली तैयार करना। पूजा की थाली में सिंदूर, अक्षत (साबुत चावल), दीपक, धूप, कपूर, फूल, कलावा और प्रसाद न रखना भूलें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story