सेहत बिगाड़ सकता है नमक, हो सकती है कई भयंकर बीमारी
खाने में ज्यादा नमक का प्रयोग करने से विश्व के 187 देशों में करीब 16.50 लाख लोगों की जान चली गई

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Aug 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. खाने में ज्यादा नमक लाखों लोगों की जान ले रहा है। खाने में ज्यादा नमक का प्रयोग करने से विश्व के 187 देशों में करीब 16.50 लाख लोगों की जान चली गई। एक खबर के मुताबिक यह बात एक शोध में सामने आई है। 187 देशों की जनसंख्या पर किए गए एक अध्ययन के मुताबिक जरूरत से अधिक मात्रा में खाने मे नमक प्रयोग किए जाने से विश्वभर में 16 लाख से ज्यादा लोग हृदय संबंधी बीमारियों के चलते मौत का शिकार हो जाते हैं। 3.95 ग्राम नमक प्रतिदिन- विश्व भर में औसतन प्रतिदिन 3.95 ग्राम नमक का उपयोग किया जाता है जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित नमक के प्रयोग की मानक मात्रा सिर्फ 2 ग्राम है। तय मानक से ज्यादा- कुछ दिनों पहले अकेले भारत में हुए एक शोध में इंडियन काउंसिल आफ मेडिसिन रिसर्च ने पाया कि शहरी भारत में प्रति दिन 7.6 ग्राम नमक प्रयोग किया जाता है जो कि पूरे विश्व के मानकों से कही ज्यादा है।
जानलेवा बीमारियों की वजह- सोडियम या नमक को ज्यादा मात्रा में खाने में प्रयोग किया जाना हृदय रोग और दौरा पड़ने जैसी जानलेवा बीमारियों का अहम कारण है। हर चार में से एक युवा उच्च रक्त चाप का शिकार है। टुफ्टस युनिवसिर्टी की 100 लोगों की टीम द्वारा तैयार किए गए शैक्षणिक लेख के अनुसार पहली बार सोडियम के प्रभाव का आंकलन किया गया। अंतिम निष्कर्ष के अनुसार वर्ष 2010 में विश्व में लगभग 16.50 लाख लोग सोडियम के सामान्य से अधिक प्रयोग के कारण हृदय संबंधी बीमारियों के शिकार थे। इनमें से कई जानलेवा बीमारियों के भी शिकार थे।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, ज्यादा सोडियम कैसे स्वास्थ्य के लिए होता है घातक
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story