मीठा खाने का है मन तो बनाएं लजीज सेवई हलवाः रेसिपी
महिलाएं सेवई में भी कई तरह की डिश बना रही है।

ईद के समय बाजार में कई वैरायटी की सेवइयां आ जाती है। उन सेवइयों को देख किसी के भी मन में लालच आ जाता है।
ईद में घरों में सेवई की खीर का स्वाद तो सभी लोगों ने चखा ही है, लेकिन महिलाएं सेवई में भी कई तरह की डिश बना रही है।
इसे भी पढ़ें- घर पर मिनटों में बनाएं गरमा-गरम हेल्दी पनीर गार्लिक कबाबः रेसिपी
हरिभूमि की तड़का लाइव टीम जब अपने अगले कॉलम के लिए हाउस वाइफ डगनिया निवासी ऊषा वर्मा से मिली, तो उन्होने ने टीम के साथ खास पकवान सेवई का हलवा बनाने की विधि शेयर की।
सामग्री-:
- सेवई 100 ग्रा., घी एक चम्मच, चीनी 100 ग्रा., काजू 10 नग, बादाम 10 नग, किशमिश 25 नग, छोटी इलायची- 5 नग, नारियल का बुरादा।
बनाने की विधि-:
- सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर गर्म करके सेवई को भून लें। सेवई की मात्रा से तीन गुना ज्यादा पानी डाल दें।
- पानी के गरम हो जाने के बाद कढ़ाई में सेवई डाल दें। नारियल का बुरादा भी डाल दीजिए। सेवई के बाद कटे हुए डायफ्रूट्स डाल दीजिए।
- धीमी आंच में सेवई के नरम होने तक पकाएं। चीनी भी डाल दीजिए, घुलने तक चलाएं। हलवा बनकर तैयार हो गया।
इसे भी पढ़ें- मिनटों में बनाएं मशहूर राजस्थानी बाटी इस अासान रेसिपी के साथ
- इसमें इलायची औैर बादाम डालकर मिला दीजिए। लजीज सेवई का हलवा बनकर तैयार हो गया। अब इसे सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App