नई डिश, घर में ऐसे बनाएं कश्मीरी पनीर मसाला
पनीर की बनी एक तरह की डिश खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कश्मीरी पनीर मसाला ट्राई करिए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Oct 2017 2:20 PM GMT
शाही पनीर, पालक पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर भुज्जी, पनीर की ये सारी डिश खाकर क्या आप बोर हो चुके हैं? अगर हां तो इस बार कश्मीरी पनीर मसाला ट्राई करिए।
आप घर पर ही मिनटों में कश्मीरी पनीर मसाला बना सकते हैं। पनीर की यह रेसिपी आपको और आपके पूरे परिवार को पसंद आएगी। आज ही घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी कश्मीरी पनीर मसाला की ये रेसिपी।
यह भी पढ़ें: अचारी पनीर रेसिपी, बिना तड़के के ऐसे बनाएं
यह भी पढ़ें: रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी राज कचौरी
ऐसे बनाएं कश्मीरी पनीर मसाला
- कश्मीरी पनीर मसाला बनाने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
- पनीर को बाउल में निकालने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, हींग, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 10 मिनट के बाद पैन में तेल डालकर जीरा का तड़का लगाएं।
- फिर पनीर के टुकड़े और लगभग 4 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- गैस की धीमी आंच पर इसे 10 मिनट तक पकने दें। इसके बाद आपका कश्मीरी पनीर मसाला तैयार हो जाएगा।
- इसकी गार्निशिंग के लिए ऊपर से हरा धनिया डालें और सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story