कपूर के फायदे : पूजा ही नहीं सेहत के लिए भी रामबाण है कपूर
आमतौर पर हम सभी ने बचपन से कपूर को सिर्फ पूजा-पाठ में इस्तेमाल करते ही देखा होगा, क्योंकि माना जाता है कि कपूर के धुएं से वातावरण शुद्ध होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर के फायदे सेहत से भी जुड़े हुए हैं। जी हां, कपूर आपको सेहतमंद बनाए रखने में भी बेहद फायदेमंद होता है। कपूर सांस संबंधी रोगों समेत अन्य गंभीर बीमारियों से बचाने का काम करता है। प्राकृतिक कपूर देसी कपूर, भीमसेनी कपूर, जापानी कपूर के नाम से जाना जाता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Feb 2019 10:44 AM GMT
Kapoor ke Fayde : आमतौर पर हम सभी ने बचपन से कपूर को सिर्फ पूजा-पाठ में इस्तेमाल करते ही देखा होगा, क्योंकि माना जाता है कि कपूर के धुएं से वातावरण शुद्ध होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर के फायदे सेहत से भी जुड़े हुए हैं। जी हां, कपूर आपको सेहतमंद बनाए रखने में भी बेहद फायदेमंद होता है। कपूर सांस संबंधी रोगों समेत अन्य गंभीर बीमारियों से बचाने का काम करता है। प्राकृतिक कपूर देसी कपूर, भीमसेनी कपूर, जापानी कपूर के नाम से जाना जाता है। देसी कपूर पेड़ की पत्ती, छाल और लकड़ी से आसवन यानि रस विधि द्वारा सफ़ेद रंग के क्रिस्टल के रूप में प्राप्त किया जाता है। इसलिए आज हम आपको कुपूर के फायदे बता रहे हैं।
हल्दी के फायदे : सभी बीमारियों के लिए रामबाण है हल्दी
कपूर के फायदे :
कपूर के फायदे 1
अगर आपको बार-बार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में अगर आप कपूर नियमित रूप से कुछ देर सूंघते हैं, तो आपको कोलेस्ट्रॉल की बढ़ने की समस्या में राहत मिलेगी।

कपूर के फायदे 2
अगर आप काले घने और मजबूत बाल पसंद करते हैं, तो इसके लिए नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में हल्के हाथों से मसाज करने से बालों में चमक आने के साथ ही मजबूत और घने भी बनते हैं।

एलोवेरा के फायदे : चेहरे और सेहत के लिए अमृत है एलोवेरा, जानें इस्तेमाल का सही तरीके
कपूर के फायदे 3
कपूर के इस्तेमाल से आप दांत दर्द, मुख की दुर्गन्ध दूर करने के साथ ही बवासीर की समस्या में भी राहत महसूस कर सकते हैं।
.jpg)
कपूर के फायदे 4
कपूर के तेल या सरसों के तेल में कपूर मिलाकर हल्का सा गर्म करके जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में मालिश करने से राहत मिलती है।

कपूर के फायदे 5
कपूर को सूंघने से बंद नाक में आराम मिलता है, जबकि कपूर के तेल को सीने पर लगाने से कफ और जकड़न में आराम मिलता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Kapoor ke fayde Kapoor ke fayde in hindi camphor Benefit Benefits of camphor Benefits of camphor in hindi Hair problem Cough cholesterol levels toothache Arthritis Muscle Pains कपूर के फायदे कपूर के फायदे हिंदी बवासीर की समस्या दांत दर्द बालों के लिए कपूर के फायदे Health Tips Women Health Men Health
Next Story