Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ब्रेकफास्ट में झटपट 5 मिनट में बनाएं पनीर सूजी टोस्ट- रेसिपी

नाश्ते में रोज-रोज सिंपल परांठे खाकर हर कोई बोर हो जाता है।

ब्रेकफास्ट में झटपट 5 मिनट में बनाएं पनीर सूजी टोस्ट- रेसिपी
X

सुबह के समय ब्रेकफास्ट में समझ नहीं आता क्या बनाया जाए।

नाश्ते में रोज-रोज सिंपल परांठे खाकर हर कोई बोर हो जाता है।

और सबको सुबह के समय जल्दी भी होती है।

तो नाश्ते में झटपट बन जाने वाले पनीर सूजी के बनाएं लजीज टोस्ट।

आइए जानते हैं पनीर सूजी टोस्ट की विधि के बारे में...

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाकर रोज खाएं चटपटा नींबू का भरवां आचारः रेसिपी

सामग्री-

  1. 4 ब्रेड स्लाइस (किनारे काट लें)
  2. आधा कप सूजी
  3. 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
  4. 1 बारीक़ कटा प्याज़
  5. आधा बारीक़ कटा टमाटर
  6. 2 कटी हुई हरी मिर्च
  7. थोड़ा-सा कटा हुआ हरा धनिया
  8. सेंकने के लिए तेल
  9. 1/4 टीस्पून राई
  10. स्वादानुसार नमक

इसे भी पढ़ें- कम समय में झटपट बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी सूजी की खीर- रेसिपी

विधि-

  • सूजी में पनीर, प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
  • इस मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर फैलाएं।
  • तवे पर थोड़ा-सा तेल गरम करके राई का तड़का लगाएं।
  • उस पर ब्रेड स्लाइस डालकर सुनहरा होने तक सेंक लें।
  • ब्रेड को दोनों तरफ़ से सेंक लें।
  • टोमैटो सॉस के साथ गरम-गरम परोसें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story