Holi Gujiya Recipe : होली पर ऐसे बनाएं छत्तीसगढ़ की मशहूर ''मावा-नारियल गुजिया'', ये है ''मावा-नारियल गुजिया'' रेसिपी
होली यानि खूब सारी मौज मस्ती और मीठे-नमकीन पकवान। इस बार 21 मार्च को होली है। घरों में होली के मौके पर गुजिया बनाई जाती है। इसलिए हम भी इस खास अवसर पर आपके लिए छत्तीसगढ़ की मशहूर मावा-नारियल गुजिया रेसिपी (Mawa Nariyal Gujiya Recipe) बता रहे हैं। जिससे आप पारंपरिक गुजिया में एक नया स्वाद जोड़ सकें और प्रादेशिक स्वाद का जायका भी चख सकेगें।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 March 2019 12:26 PM GMT
Holi Gujiya Recipe : होली यानि खूब सारी मौज मस्ती और मीठे-नमकीन पकवान। इस बार 21 मार्च को होली है। घरों में होली के मौके पर गुजिया बनाई जाती है। इसलिए आज हम भी होली के खास अवसर पर आपके लिए छत्तीसगढ़ की मशहूर मावा-नारियल गुजिया रेसिपी (Mawa Nariyal Gujiya Recipe) बता रहे हैं। जिससे आप पारंपरिक गुजिया में एक नया स्वाद जोड़ सकें और प्रादेशिक स्वाद का जायका भी चख सकेगें।

मावा-नारियल गुजिया रेसिपी सामग्री (Mawa Nariyal Gujiya Recipe Ingredients)
मैदा - 1 कप
घी - 3 बड़ा चम्मच
खोया - 1 कप
चीनी पाउडर - 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क - 1/2 कप
नमक - चुटकीभर
पिस्ता - 100 ग्राम (बारीक कटा हुआ)
सूखा नारियल - 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
तेल - तलने के लिए
पानी - आवश्यकतानुसार
मावा-नारियल गुजिया रेसिपी विधि (Mawa Nariyal Gujiya Recipe Process)
1. मावा-नारियल गुजिया रेसिपी (Mawa Nariyal Gujiya Recipe) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा,घी,नमक डालकर मिश्रण को
मिक्स कर लें फिर इसमें पानी डालते हुए एक टाइट आटा गूंद लें।
2. इसके बाद एक पैन में खोया (मावा) डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनकर अलग रख दें।
3. अब मावा में पिसी हुई चीनी, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और पहले से कटे हुए पिस्ता और कंडेस्ड मिल्क डालकर मिक्स कर लें।
4. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लें और फिर बेलन की मदद से छोटी-छोटी पूरियां बेल ले।

5. अब एक-एक कर इन पूरियों को गुजियां के सांचे या मोल्ड में रखें और पूरी के बीच में मावे और सूखे नारियल की फीलिंग भरें, फिर किनारों पर पानी लगाकर मोल्ड को बंद करें।
6. इसके बाद मोल्ड को हाथ की मदद से कसकर बंद करें और गुजिया की शेप दें, साथ ही बाहर निकले पूरी के एक्स्ट्रा हिस्से को अलग कर दें।
7. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें गुजिया को डालकर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
8. इसके बाद तैयार मावा गुजिया को प्लेट में निकालें और ठंडा होने के लिए कुछ देर अलग रख दें।
9. अब तैयार मावा-नारियल गुजिया (Mawa Nariyal Gujiya) को एयरटाईट डिब्बे में स्टोर करें और होली के दिन मेहमानों का मुंह मीठा करवाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Holi Holi 2019 Happy Holi Happy Holi 2019 gujia recipe gujia special recipe gujia hindi recipe gujia recipe in hindi gujia recipe hindi gujia banane ki vidhi gujaia banane ka tareeka gujia banane ka tarika gujia kaise banayen gujia me kya kya dale gujia ghar par kaise banye Mawa Nariyal Gujiya Recipe Mawa Nariyal Gujiya Recipe in hindi Holi Recipe Holi Recipe in hindi holi Special Chhattisgarh Gujiya Recipe Traditional Holi Recipe होली होली 2019 मावा-नार
Next Story