होली 2018: चेहरे पर लगे होली के रंगों को हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
होली पर मिलने वाले पक्के रंग अगर चेहरे पर लग जाएं तो उन्हें छुड़ा पाना आसान नहीं होता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके चेहरे पर होली का रंग लग जाए, तो इन आसान घरेलू उपायों से आप आसानी से रंग छुड़ा सकते हैं।

होली का इंतजार अब लगभग खत्म हो चला है। होली आने में सिर्फ 2-3 ही दिन बचे हैं, ऐसे में लोगों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। ऐसे में लोग होली खेलने के लिए भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
लेकिन होली पर मिलने वाले पक्के रंग अगर चेहरे पर लग जाएं तो उन्हें छुड़ा पाना आसान नहीं होता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके चेहरे पर होली का रंग लग जाए, तो इन आसान घरेलू उपायों से आप आसानी से रंग छुड़ा सकते हैं।
चेहरे की स्किन बहुत नाजुक होती है, इसलिए बहुत जरूरी है कि होली के रंगों को बहुत आराम से छुड़ाया जाए। जानिए क्या है वो आसान तरीके-
बेसन
चेहरे से होली के पक्के रंगों को छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसे त्वचा पर अच्छी तरह से रगड़ लें और त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से पक्का रंग आसानी से साफ हो जाएगा।
खीरा
खीरे के रस में एक चम्मच गुलाब जल और सिरका मिलाएं। तैयार मिश्रण को स्किन पर रगड़े और उसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें। ऐसा दो बार करने से चेहरा साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: होली 2018: बालों को रंगों से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से चेहरे के पक्के रंग को साफ करने में मदद मिलेगी। साथ ही स्किन में सॉफ्टनेस भी बनी रहेगी।
मूली
मूली से भी रंग छुड़ाया जा सकता है। मूली के रस में दूध और बेसन मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को स्किन पर मलने के बाद कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर पानी से इसे साफ कर लें।
दूध
2 चम्मच तेल और दूध को मिला कर उसमें 1 चम्मच नारियल का तेल और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। तैयार मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। मसाज करने के 15 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।
फल
2-3 कप पानी में सेब को काट कर डालें और गाढ़ा होने तक उबालें। इसके बाद उस घोल में संतरे का रस मिलाएं और चेहरे पर मसाज करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App