Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अगर आप भी बनने वाली हैं नई मम्मी तो जान लें प्रेग्नेंसी के समय क्या खाना चाहिए , इन चीजों से करें परहेज

प्रेग्नेंसी में डॉक्टर महिलाओं को अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और गुड फैट जैसे सभी न्यूट्रिशन शामिल चीजों को खाने की सलाह देते हैं। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्भावस्था में महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

अगर आप भी बनने वाली हैं नई मम्मी तो जान लें प्रेग्नेंसी के समय क्या खाना चाहिए, इन चीजों से करें परहेज
X

अगर आप भी बनने वाली हैं नई मम्मी तो जान लें प्रेग्नेंसी के समय क्या खाना चाहिए, इन चीजों से करें परहेज (फाइल फोटो)

प्रेग्नेंसी के वक्त महिलाओं को अपना ख्याल रखने की बहुत खास जरूरत होती है। ऐसे में अपने खानपान से लेकर सही वजर पर ध्यान आवश्यकता होती है। ऐसे में डॉक्टर महिलाओं को अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और गुड फैट जैसे सभी न्यूट्रिशन शामिल चीजों को खाने की सलाह देते हैं। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्भावस्था में महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

- इस समय महिलाएं कैल्शियम से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें। इसके लिए आप डाइट में पत्तेदार सब्जियां, टोफू, फलियां, अंजीर, टोन्ड मिल्क और डेयरी प्रोड्क्ट खा सकते हैं। इसके साथ ही विटामिन B12, आयरन, ओमेगा 3 और फोलेट के लिए फलियां, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और फिश खाएं. इसके अलावा बाजरा, रागी, ओट्स, ब्राउन राइस, दाल और घी खाएं।

- गर्भावस्था में ज्यादा फाइबर वाले फल खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप नाश्पाती, संतरा, आडू, बेरीज, सेब खाएं। वहीं आप हर रोज नींबू पानी भी पी सकती हैं।

इन चीजों को करें परहेज

- ज्यादा कैलोरी वाली चीजें

- प्रोसेस्ड फूड

- पैकेज्ड फूड

- अल्कोहल

- ज्यादा कैफीन

- आर्टिफिशियल स्वीटनर

- कच्चा अंडा

- कच्ची मछली खाने से बचें

और पढ़ें
Next Story