Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Navratri 2020: नवरात्रों में ये चीजें जरूर खाएं, इम्यूनिटी सिस्टम को रखें मजबूत

कहा जाता है कि उपवास सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इस दौरान ग्लूटेन फ्री होने की वजह से डाइजेशन अच्छे तरीके से होता है और बॉडी अच्छे तरीके से काम करती है। इसके साथ ही इंसान का इम्यून सिस्टम भी अच्छा हो जाता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवरात्रों में किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।

Navratri 2020: नवरात्रों में ये चीजें जरूर खाएं, इम्यूनिटी सिस्टम को रखें मजबूत
X

Navratri 2020: नवरात्रों में ये चीजें जरूर खाएं, इम्यूनिटी सिस्टम को रखें मजबूत (फाइल फोटो)

कोरोना काल के बीच शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। कहा जाता है कि उपवास सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इस दौरान ग्लूटेन फ्री होने की वजह से डाइजेशन अच्छे तरीके से होता है और बॉडी अच्छे तरीके से काम करती है। इसके साथ ही इंसान का इम्यून सिस्टम भी अच्छा हो जाता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवरात्रों में किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस दौरान हरी सब्जियां और फल ज्यादा खाने चाहिए। यह शरीर को फाइबर देते हैं। इसके साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

मेवे

इसके लिए 5 किशमिश, 5 बादाम, 1 अखरोट रात में भिगोकर रख दें। इसे आप सुबह चाय पीने से खाएं। यह आपके इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

मखाने

इसे आप सुबह आप नाश्ते के वक्त 1कप दूध के साथ हल्का सा रोस्डेट करके खाएं। इससे आपकी भूख भी कंट्रोल होती है। यह आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत करता है।

Also Read: गुलाबी और मुलायम होंठ पाने के अपनाएं ये देसी उपाय, नहीं पड़ेगी लिप बाम की जरूरत

नारियल पानी

दोपहर के वक्त भुनी हुई मूंगफली के साथ नारियल पानी के साथ खाएं। इससे आप कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं।

और पढ़ें
Next Story