गुड़ की यह डिश ठंड की बीमारियों से रखेगी दूर, जानें पूरी रेसिपी
गुड़ बेसन के सेव का असली स्वाद ठंड में ही खाने में आता है। सर्दियां शुरू होने के साथ ही लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Dec 2017 3:49 PM GMT
गुड़ बेसन के सेव का असली स्वाद ठंड में ही खाने में आता है। सर्दियां शुरू होने के साथ ही लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में गर्माहट बनी रहती है।
इनके सेवन से शरीर जल्दी बीमार नहीं पड़ता है। इस विधि से बनाए गए गुड़ बेसन के सेव को कई दिनों तक रख कर खाया जा सकता है। यह सेव टेस्टी के साथ हेल्दी भी हैं। जानिए इसकी रेसिपी...
ऐसे बनाएं
- गुड़ बेसन के सेव बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिलाएं
- इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म आटा गूंथ लें
- हाथों को चिकना करते हुए आटा गूंथे
- आटे को 20 मिनट के लिए रख दें
- अब मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल गर्म करें
- सेव बनाने वाली मशीन में मोटे आकार के सेव वाली जाली लगाएं
- मशीन में लोई डालें और सेव को सुनहरा होने तक तल लें
- अब धीमी आंच पर दूसरी कड़ाघी में घी डालकर गर्म करें
- घी पिघलने के बाद गुड़ डाल दें
- गुड़ को धीमी आंच पर चलाते हुए पिघलाएं और जब गुड़ पिघल जाने के बाद अब सेव को तोड़कर डालें
- इसे अच्छे से चलाते हुए गैस बंद कर दें
- इस तरह तैयार है गुड़ बेसन के सेंव
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story