Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आज ही इस आसान तरीके से घर पर बनाएं टेस्टी घेवर

आज हम आपको घेवर बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इस बार आप इसे घर पर बनाकर इसका लुत्फ उठाएं। तो आइए जानते हैं घेवर बनाने का आसान तरीका।

आज ही इस आसान तरीके से घर पर बनाएं टेस्टी घेवर
X
घेवर रेसिपी (फाइल फोटो)

हरियाली तीज के मौके पर खास बनाई जाने वाली मिठाई घेवर है। वहीं आप भी इस बार इसे मार्केट से न खरीदकर घर पर बना सकते हैं। आज हम आपको घेवर बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इस बार आप इसे घर पर बनाकर इसका लुत्फ उठाएं। तो आइए जानते हैं घेवर बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

घी- 1/2 कप

दूध- 1/2 कप,

ठंडा पानी- 1 कप

मैदा- 1 कप,

इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच

केसर

गॉनिशिंग के लिए

मेवे

पीला फूड कलर

घी या तेल - फ्राई करने के लिए

विधि

चाशनी के लिए

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी को गर्म करें।

- अब इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं।

- चार से पांच मिनट बाद चाशनी बन जाएगी। चाशनी देखने के लिए आप एक चम्मच की मदद से एक बूंद को अंगूठे पर डालें और इंडेक्स फिंगर से उस पर रखें। एक तार जैसा बन रहा हो तो चाशनी तैयार है।

घेवर के लिए

- इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल में घी, एक चम्मच ठंडा दूध और एक चम्मच ठंडा पानी डालें।

- इसके बाद एक-एक करके दूध, मैदा और पानी मिलाएं और धीरे धीरे अच्छे से फेंटते जाएं।

- अब इसमें एक चौथाई मैदा, दो चम्मच दूध और पानी डालकर मिक्स करें।

- इसके बाद इसमें अब इलायची पाउडर डालें।

- एक बार फिर से यही क्वांटिटी दोबारा डालेंगे और साथ ही केसर के धागे भी।

Also Read: आज ही बनाकर खिलाएं पनीर काली मिर्च, फैमिली होगी खुश

- दूध और पानी मिलाते जाएंगे जब तक कि एक स्मूद पेस्ट न बन जाए। इस दौरान फूड कलर भी डालें।

- इसके बाद अब एक पैन में घी गरम होने के लिए रख दें। इसे अच्छे से गर्म हो जाने के बाद इसमें बैटर डालें। कुछ ही देर में बैटर अपना आकार ले लेगा।

- अच्छी तरह से पकाने के बाद इसे किसी प्लेट में निकालें।

- अब चाशनी में पूरा घेवर डाल दें जिससे ये अच्छी तरह एब्जार्ब हो जाए।

और पढ़ें
Next Story