आज डिनर में परिवार वालों को खिलाएं मेथी गोभी की मिक्स वेज की सब्जी, यह है रेसिपी
हरी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे खाने से शरीर को कई पोष्टित तत्व मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको मेथी गोभी की मिक्स वेज बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

मेथी गोभी की मिक्स वेज रेसिपी (फाइल फोटो)
सामग्री
1 कप मेथी
1 कप पालक
सर्दी के मौसम में हरी सब्जियों को खाने का एक अलग ही मजा ही होता है। हरी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे खाने से शरीर को कई पोष्टित तत्व मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको मेथी गोभी की मिक्स वेज बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं मेथी गोभी की मिक्स वेज बनाने की आसान विधि।
सामग्री
गोभी - 2 कप
आलू - 2
गाजर - 1
प्याज - 2
तेल - 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
हरा धनिया - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज, आलू, गोभी और गाजर को काटें।
- इसके बाद तेज आंच पर एक बर्तन में पानी डालक पालक और मेथी को उबाल दें।
- फिर दोनों के उबलने के बाद ठंडा करके इन्हें दरदरा पीसें।
- फिर मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें और तेल के गर्म होने पर प्याज डालकर हल्का भूनें।
- इसके बाद प्याज के बाद गोभी, आलू, गाजर, नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर पका लें।
- फिर सब्जियों के आधे पक जाने के बाद पालक और मेथी डालकर कुछ देर और पकाएं।
- सब्जी के पूरी तरह से पक जाने के बाद इसमें गरम मसाला मिलाकर गैस बंद कर दें।
- आपकी मेथी गोभी की मिक्स वेज तैयार है। इसे गरमा गरम सर्व करें।