Hartalika Teej 2019 : हरतालिका तीज पर लाइट मेकअप से महिलाएं पाएं चांद सी खूबसूरती
Hartalika Teej 2019 (हरितालिका 2019) का त्यौहार 1 सितंबर को मनाया जाएगा। इन दिनों लाइट मेकअप का ट्रेंड है। आप भी हरतालिका तीज पर लाइट मेकअप कर सकती हैं, इससे फेस्टिव लुक पा सकती हैं। जानिए, लाइट मेकअप करने का तरीका।

Hartalika Teej 2019 Make Up Tips: हरतालिका तीज व्रत की तैयारियों में आप लग गई होंगी। आपने ड्रेसअप लुक भी तय कर लिया होगा। लेकिन आपका पूरा लुक तभी अच्छा लगेगा, जब मेकअप सही तरह से किया जाएगा। इसके लिए आपको चाहिए कि लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड को फॉलो करें। इन दिनों लाइट मेकअप, फेस्टिव लुक के लिए प्रेफर किया जा रहा है। इस मेकअप को अप्लाई करने में आपको ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा।
बेस करें तैयार
लाइट मेकअप की शुरुआत में आप स्किन को क्लीयर करके मेकअप सीरम अप्लाई करें। इसके बाद आप बेहद लाइट फाउंडेशन लगाएं। याद रखें आप हमेशा त्वचा के रंग का ही फांउडेशन का इस्तेमाल करें।
आई मेकअप
बेस लगाने के बाद बारी आती है आई मेकअप की। आई मेकअप को आप कई तरह से कर सकती हैं। अगर आप दोपहर में मेकअप कर रही हैं तो लाइट आईशैडो लगाकर आईलाइनर लगाएं, इसके बाद हैवी काजल, हैवी मस्कारा लगा सकती हैं। अगर आप आई मेकअप में बहुत ज्यादा नहीं करना चाहतीं तो कलरफुल आईलाइनर से आइज को विंग्ड लुक दें।
नाइट के लिए आई मेकअप को थोड़ा बोल्ड लुक भी दिया जा सकता है। इसके लिए आप अलग-अलग आईशैडो कलर्स का यूज कर सकती हैं। रात में स्मोकी आइज भी काफी अच्छी लगती हैं। वैसे इन दिनों ग्लिटर मेकअप भी चलन में हैं। आप आइज पर ग्लिटर मेकअप भी कर सकती हैं लेकिन यह केवल तभी करें, जब आप पर यह सूट करे।
लिप मेकअप
लिप मेकअप करते समय कई तरह के लिप कलर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन लिपस्टिक का कलर सेलेक्ट करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप आंखों या लिप्स में से एक को ही हाईलाइट करें। अगर आप अपनी आंखों को स्मोकी आइज लुक दे रही हैं तो लिपस्टिक को लाइट ही रखें। वहीं अगर आप ब्राइट कलर की लिपस्टिक अप्लाई कर रही हैं तो आइज का मेकअप लाइट ही होना चाहिए।
ब्लशर का यूज
ज्यादातर महिलाएं सोचती हैं कि आइज और लिप मेकअप से मेकअप कंप्लीट हो जाता है, लेकिन ब्लशर भी मेकअप का एक जरूरी हिस्सा है और इसके बिना आपका चेहरा परफेक्ट नजर नहीं आता है। इसलिए आप पिंक या पीच शेड के ब्लशर को चीक्स पर अप्लाई करें। इससे आपका चेहरा बहुत ही सुंदर नजर आएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App