Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Fruit Facial: आप घर पर खुद ही कर सकती हैं फ्रूट फेशियल, जानें इसे करने का सही तरीका, नहीं होगी ब्यूटी पार्लर जाने की टेंशन

Fruit Facial: आज हम आपको घर पर फ्रूट फेशियल करने के तरीके बताने जा रहे हैं। एक बार में ही आपको फर्क दिख जाएगा। इसके साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। तो आइए जानते हैं फ्रूट फेशियल के बारे में।

Fruit Facial: आप घर पर खुद ही कर सकती हैं फ्रूट फेशियल, जानें इसे करने का सही तरीका, नहीं होगी ब्यूटी पार्लर जाने की टेंशन
X

Fruit Facial: आप घर पर खुद ही कर सकती हैं फ्रूट फेशियल, जानें इसे करने का सही तरीका, नहीं होगी ब्यूटी पार्लर जाने की टेंशन ( फाइल फोटो)

हर महिला चाहती है कि वे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वे काफी मेहनत भी करती है। स्किन को बेहतर रखने के लिए फेशियल की जरूरत होती है। फेशियल स्किन को टाइट करने में मदद करता है। वहीं कुछ महिलाओं की स्किन सेंसिटिव होती है। जिस वजह से फेशियल नहीं करवा पाती हैं। कैमिकल वाले प्रोडक्ट से उनकी स्किन खराब होने लगती है। इसके साथ ही पार्लर में पैसे भी ज्यादा लगते हैं। ऐसे में आप घर में मौजूद चीजों से फेशियल कर सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको घर पर फ्रूट फेशियल करने के तरीके बताने जा रहे हैं। एक बार में ही आपको फर्क दिख जाएगा। इसके साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। तो आइए जानते हैं फ्रूट फेशियल के बारे में।

क्लींजिंग

कच्चा दूध क्लिंजिंग के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है। यह फेस पर जमी गंदगी को दूर कर दाग धब्बों से छुटकारा दिलवाता है। इसके लिए आप फेस को वॉश करके कच्चे दूध में भीगी हुई कॉटन को फेस और गर्दन पर रखें। इसके साथ ही हल्के हाथों से मसाज करें। इसके सूख जाने के बाद फेस को पानी से धो लें।

स्क्रब

नींबू के छिलके स्क्रब की तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह आपकी डेड स्किन को खत्म करता है। ऐसे में आपका फेस निखरा और सॉफ्ट नजर आता है। इसके लिए आप 1 कटोरी में 1 बड़ा चम्मच नींबू का पाउडर, 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर और गुलाबजल डालकर मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट से आप 5-7 मिनट के लिए स्क्रब करें। तय समय के बाद आप पानी से चेहरा धो लें।

ब्लीच

शहद में एंटी एजिंग और एंटी बैक्टीरियल के गुए मौजूद होते हैं। जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप शहद को फेस और गर्दन पर लगाकर 10-15 मिनट के लिे मसाज करके ताजे पानी से धो लें।

स्टीम

स्टीम लेने से पोर्स खुल जाते हैं। इसके साथ ही इससपर जमी गंदगी साफ होती है। इसके लिए आप 5-7 मिनट के लिए स्टीम जरूर लें।

फेशियल पैक

फेशियल पैक के लिए आप 1 कटोरी में 1 बड़ा चम्मच मैश्ड कैला, खीरा, 1 छोटा चम्मच शहद और जरूरत के हिसाब से दही मिक्स करें। तैयार इस पेस्ट को आप 20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। तय समय के बाद आप फेस धो लें।

और पढ़ें
Next Story