Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Beauty Quest : ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से जानिए आपके सवाल का जवाब

हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में स्माइलिंग लिप्स को बहुत बड़ी भूमिका होती हैं। ऐसे में अगर वो रुखे और फटे रहें, तो आपकी स्माइल के साथ चेहरे की खूबसूरती को भी बिगाड़ देते हैं। ऐसे में आज हम ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा के मुताबिक हर मौसम में होठों को गुलाबी बनाने का तरीका बता रहे हैं।

Beauty Quest : ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से जानिए आपके सवाल का जवाब
X
Beauty Quest Solve By Beauty Expert Bharti Taneja Beauty Tips

अगर आप नेल्स की घटती ग्रोथ और आईब्रो की शेप को लेकर परेशान रहती हैं, तो अब निराश न हो, क्योंकि आज हम आपके लिए ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा के एक्सपर्ट सॉल्यूशन्स लेकर आएं हैं। आइए जानते हैं, होठों को गुलाबी बनाने के तरीके...




मेरी उम्र 23 साल है। मेरे होंठ हर मौसम में रूखे रहते हैं। इन्हें मुलायम, गुलाबी बनाने का तरीका बताएं? - नंदिता, रोहतक

अपने होंठों की देखभाल के लिए सबसे पहले अपनी लिपस्टिक को बदलें। अगर लिपस्टिक की क्वालिटी अच्छी नहीं है तो आपके होंठ काले या उसकी ऊपरी सतह काली पड़ने लगती है। इसलिए अच्छी कंपनी की लिपस्टिक लगाएं। इससे होंठों में नमी बरकरार रहती है। मुलायम, गुलाबी होंठ पाने के लिए मॉयश्चराइजर रिच लिपस्टिक अच्छी है। रात को सोने से पहले बादाम का तेल होंठों पर लगाएं।

होंठों का रंग कुछ समय में एक जैसा हो जाता है। नीबू के रस और चीनी के पावडर से होंठों को स्क्रब करें। इससे डेड स्किन निकल जाती है। इसे आप डेली लगा सकती हैं। धूप में निकलने से पहले होंठों पर एसपीएफ 15 बेस्ड लिप बाम लगाएं, होंठ काले नहीं पड़ेंगे।

अनार, लाल अंगूर का रस या चुकंदर का रस भी होंठों के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं। ज्यादा चाय और कॉफी न पिएं। कॉफी में मौजूद कैफीन से होंठों का रंग काला पड़ता है। ज्यादा पानी पिएं। डिहाइड्रेशन की वजह से होंठ सूखने लगते हैं और होंठों का रंग दबने लगता है। आप कम से कम 8 गिलास पानी दिन भर में जरूर पीएं।




मेरी एक आईब्रो के कॉर्नर पर चोट का निशान है, इस वजह से वहां पर आईब्रो हेयर नहीं हैं। इससे मेरी आईब्रो की शेप ठीक नहीं आती है। कृपया बताएं कि मैं क्या करूं, जिससे आईब्रो की शेप ठीक नजर आए। - मीना, कोरबा

आप इसके लिए आईब्रो एंहैंसमेंट का प्रोसेस करवा सकती हैं। चोट के निशान, हल्के बाल, आकार का सही न होना या फिर बीमारी के कारण आईब्रो के बाल झड़ जाने जैसी समस्याओं के सॉल्यूशन के तौर पर माइक्रोब्लेडिंग, हेयर ट्रांसप्लांट जैसी तकनीक अपनाई जाती है।

लेकिन आइब्रो एनहैंसमेंट की प्रोसेस में बहुत सावधानियां रखने की जरूरत होती है। इसे किसी प्रोफेशनल से ही करवाना चाहिए। किसी भी सर्जरी में इंफेक्शन का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसे में हाइजीन, सही इंक, बेहतर मशीनों और एक्सपर्ट की देखरेख में एंहैंसमेंट प्रोसेस करवाना चाहिए।

मेरी उम्र 33 साल है। नेल्स की ग्रोथ नहीं होती है। कृपया बताएं कि इनकी ग्रोथ के लिए क्या करूं? - - उदिता, बिलासपुर

इसके लिए आप 1 टेबल स्पून नीबू का रस, 3 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल एक बाउल में मिक्स कर लें। इसके बाद सॉस पैन में डाल कर इसे गर्म कर लें। एक या दो मिनट बाद इसे गैस से उतार कर एक कांच के जार में भर कर रखें। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को कॉटन पर लगा कर हर नाखून पर रगड़ें।

इसे पूरी रात इसी तरह से लगा रहने दें। आप हफ्ते में तीन बार इसे इस्तेमाल करें। ऑलिव ऑयल में मौजूद विटामिन ई मॉयश्चराइजर का काम करता है। इससे डैमेज हुए नेल्स ठीक हो जाते हैं और नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ने लगती है। साथ ही इससे नाखून शाइन भी करने लगते है।




मेरी उम्र 40 साल है। गर्दन की रंगत बहुत काली है। निखार लाने के लिए क्या करूं?

गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए कच्चे पपीते का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए कच्चे पपीते के कुछ टुकड़ों को पीसकर इसमें एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच दही मिलाएं।

इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें, बाद में इसे साफ पानी से धो लें। कच्चे पपीते में विटामिन ए, सी, ई मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है।

लेखिका - भारती तनेजा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story