Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सब्जी काटने से लेकर सर्व करने तक बेस्ट हैं ये कुकिंग टिप्स

Cooking Tips: अगर आप भी चाहती हैं कि आपका बना खाना सबको पसंद आए और सब आपकी तारीफ करें, तो इन कुकिंग टिप्स को अपनाकर आप वाहवाही लूट सकती हैं।

सब्जी काटने से लेकर सर्व करने तक बेस्ट हैं ये कुकिंग टिप्स
X

Cooking Tips

रणवीर बरार, फेमस इंडियन शेफ्स में से एक हैं। वह टीवी पर कई फूड शोज होस्ट और जज करते रहे हैं। हरिभूमि को कुछ यूनीक कुकिंग टिप्स के बारे में शेफ रणवीर बरार पूरी जानकारी दे रहे हैं। जानिए किन बातों का ध्यान रखते हुए आप अच्छी और बेस्ट कूकिंग कर सकती हैं।

रखें इन बातों का ध्यान

  • आपका खाना हमेशा टेस्टी बने, इसके लिए जरूरी है कि खाने को सब्र के साथ बनाएं। जो स्वाद धीमी आंच पर पके खाने का होता है, वह लाजवाब होता है।
  • किसी भी डिश को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसको प्यार से बनाएं।
  • मेरे सीनियर और शेफ संजीव कपूर कहते हैं, ‘घर का खाना टेस्टी इसलिए होता है, क्योंकि उसमें मां, पत्नी का प्यार भी मिला होता है।’
  • खाना अगर हर बार एक जैसा होगा, तो फैमिली मेंबर्स बोर हो जाएंगे। ऐसे में नई-नई टेक्नीक को अपनाएं। इससे खाने में वैरायटी आएगी।
  • अगर टाइम कम हो, तो आप कुछ इंस्टेंट फूड आइटम्स बना सकती हैं।
  • लेकिन इसके लिए फ्रिज में कुछ चीजें हमेशा रखें, जैसे पालक की प्यूरी, टमाटर की प्यूरी, अदरक और धनिया। ये तीनों चीजें बहुत काम आती हैं।
  • अगर आपके पास ये सब चीजें फ्रिज में हों, तो इस मिश्रण से फटाफट सब्जी तैयार हो सकती है।
  • कुछ टेस्टी डिशेज मिनटों में तैयार हो जाती हैं। जैसे बची रोटियों को मसल दें।
  • गरम घी लेकर मसली रोटियों को मिक्स कर लें। अब बचे हुए दाल या सांभर में रोटियों को मिला लें।
  • इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पका लें। तैयार हो गई स्वादिष्ट दाल-रोटी की सब्जी।
  • अक्सर बाजरे और ज्वार की रोटी नरम नहीं बनती है। बाजरे का आटा भूनकर गर्म पानी में गूंथना चााहिए, इससे रोटियां हमेशा नरम बनेंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story