जानिए कॉफी के इन फायदों के बारे में, जिनसे हैं आप अंजान
कॉफी सेवन से आंखों के नीचें काले घेरों को मिटाती है साथ ही आंखों के नीचे होने वाली सूजन को भी कम करती है।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Jan 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. कॉफी के शौकीन आपको बहुत मिल जाएंगे और क्यों पसंद है कॉफी ये भी आपको बताते मिल जाएंगे। लेकिन उसके क्या-क्या फायदे हैं इससे आप अंजान होंगे। जानिए क्या हैं कॉफी के फायदे तो आपको बना देंगे सेहतमंद।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में खाएं अमरूद की आइसक्रीम, रहेंगे सेहतमंद
कॉफी ना केवल शरीर को तरोताजा रखती है बल्कि इसके सेवन से आंखों के नीचें काले घेरों को मिटाती है साथ ही आंखों के नीचे होने वाली सूजन को भी कम करती है। कॉफी का पेस्ट बनाकर आँखों के नीचे रखें, इससे त्वचा का रंग साफ होता है। इसके अलावा ये त्वचा पर भी जादू तरह काम करती है। ये बेजान त्वचा को जवां और गोरा बनाती है।
कॉफी त्वचा पर बेहतर स्क्रब की तरह काम करती है। इसे नारियल के तेल या ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर स्क्रब की तरह प्रयोग कर सकते हैं। त्वचा से अतिरिक्त तेल और ब्लैकहैड्स को हटाने में करता है मदद। कॉफी शरीर की दुर्गंध को भी दूर करती है। इसे शरीर पर रंगड़ने से शरीर का दुर्गंध मिट जाती है। कॉफी को बालों पर प्रयोग करने से बाल चमकदार होते हैं। इसे स्केल्प पर लगाने से डेड सेल्स निकल जाते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढें, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story