रोहित शर्मा ने जड़ा 21वां शतक, बन गए कई बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को पीछे छोड़ा
भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच में अपने वनडे करियर का 21वां शतक बनाया। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच में अपने वनडे करियर का 21वां शतक बनाया। इस पारी के दौरान उन्होंने 98 गेंदों में यह शतक लगाया जिसमें 13 चौके और 1 छक्के शामिल थे।
150 up for Rohit Sharma! Enough time left to make it a double-ton?#INDvWI LIVE ➡️ https://t.co/M5qoG8FbvS pic.twitter.com/9ZukVmo8Zu
— ICC (@ICC) October 29, 2018
इसके साथ ही रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। यह सीरीज में रोहित की दूसरी शतकीय पारी है, क्योंकि उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 152* रन बनाए और भारत को गुवाहाटी में कुल 322 का पीछा करने में मदद की।
इसे भी पढ़ें: VIDEO: रोहित शर्मा ने गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर, देखने लायक थी पत्नी ऋतिका सजदेह की प्रतिक्रिया
ये है शतक के बाद रोहित शर्मा के रिकॉर्ड्स
21 वनडे शतक के लिए सबसे कम पारी:
116 हाशिम आमला
138 विराट कोहली
183 एबी डिविलियर्स
186 रोहित शर्मा
200 सचिन तेंदुलकर
217 सौरव गांगुली
सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे कम पारी में 19 वनडे शतक
102 हाशिम आमला
107 रोहित शर्मा
115 सचिन तेंदुलकर
152 टी दिलशान
172 क्रिस गेल
जनवरी 2013 से सबसे ज्यादा शतक:
25 विराट कोहली
1 9 रोहित शर्मा
16 हाशिम आमला
15 शिखर धवन
13 डी कोक/ रोस टेलर/ जो रूट
भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के:
211 एमएस धोनी
198 रोहित शर्मा
195 सचिन तेंदुलकर
189 सौरव गांगुली
153 युवराज सिंह
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App