Logo
election banner
ipl 2024, Orange Cap: आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली पिछड़ सकते हैं। चेन्नई का धाकड़ बल्लेबाज अब उनसे महज 1 रन पीछे है।

ipl 2024, Orange Cap: आईपीएल 2024 सीजन में विराट कोहली शुरुआत से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं, अब उन्हें बहुत जल्द इस कैप को गंवाना पड़ सकता है, क्योंकि चेन्नई का एक बल्लेबाज उनसे महज 1 रन पीछे है। यह धाकड़ बल्लेबाज कोई ओर नहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ है। 

ऋतुराज गायकवाड़ विराट कोहली ने सिर्फ 1 रन दूर है। विराट कोहली 542 रन के साथ ऑरेंज कैप पहने हुए हैं। 541 रन के साथ ऋतुराज दूसरे नंबर पर है। ऋतुराज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 32 रन बनाए, जिसके बाद वह विराट कोहली के 542 रन के करीब जा पहुंचे।

विराट कोहली ने 11 मैचों की 11 पारियों में 542 रन बनाए। उनका औसत 67.75 रहा। तीसरे स्थान पर कोलकाता के सुनील नरेन हैं। उन्होंने 11 मैचों में 461 रन बना लिए हैं। चौथे पायदान पर उन्हीं के साथी 429 रन के साथ फिल सॉल्ट मौजूद हैं। जबकि पांचवे स्थान पर साई सुदर्शन 11 मैच में 424 रन बना चुके हैं। इन सभी बैटर्स ने 11 मैच खेले हैं। 

ipl 2024, Orange Cap
ipl 2024, Orange Cap

इसे भी पढ़ें: LSG vs KKR Super Catches: कृष्णाप्पा गौतम और रमनदीप सिंह ने उल्टा दौड़ते हुए पकड़े शानदार कैच, देखें VIDEO

ऑरेंज कैप की रेस के टॉप 5 बैटर्स 
विराट कोहली 542 रन 
ऋतुराज गायकवाड़ 541 रन 
सुनील नरेन 461 रन 
फिल सॉल्ट 429 रन 
साई सुदर्शन 424 रन 

5379487