Logo
election banner
T20 World Cup 2024: युवराज सिंह ने कहा है कि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी का टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का कप्तान होना अच्छा है। वो दबाव को झेलना जानते हैं।

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में अब बहुत वक्त नहीं बचा है। बीसीसीआई ने भी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर तैयारियों को तेज कर दिया है। रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे। टी20 विश्व कप के ब्रांड एंबेस्डर युवराज सिंह ने रोहित के लिए इच्छा जताई है कि वो कम से कम एक ट्रॉफी तो जीतें। 

युवराज सिंह ने कहा, "रोहित की मौजूदगी टी20 विश्व कप में अहम रहेगी। हमें लगता है कि हमें एक अच्छे कप्तान की जरूरत है जो दबाव में सही फैसला ले सके और रोहित ऐसा करने में सक्षम है। जब हम वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल हारे थे, तो रोहित ही कप्तान थे। उन्होंने एक कप्तान के रूप में 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। मुझे लगता है कि हमें किसी ऐसे प्लेयर की जरूरत है, जो भारत की कमान संभाले। वो मजाकिया हैं। वो सच में अच्छे इंसान हैं। मैं रोहित को विश्व कप ट्रॉफी के साथ देखना चाहता हूं।"

भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में हैं। भारत के साथ पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और सह मेजबान अमेरिका भी इसी ग्रुप में हैं। रोहित की अगुआई में भारतीय टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। 

रोहित की कप्तानी में भारत आजतक एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया है। 2023 के विश्व कप में वो टीम को फाइनल में पहुंचाने में सफल रहे थे। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया ने उसे फाइनल में हराया था। रोहित ने 54 टी20 में भारत की कप्तानी की है। इसमें से 41 मैच में भारत ने जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस ने अब तक जो 5 खिताब जीते हैं, वो भी रोहित की कप्तानी में ही जीते हैं। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस दिग्गज ने टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया था। 

jindal steel Ad
5379487